UPSC Recruitment 2026: यूपीएससी में विभिन्न पदों पर आवेदन आज से स्टार्ट, यहां देखें पात्रता और रजिस्ट्रेशन फीस सहित अन्य डिटेल
यूपीएससी में विभिन्न पदों पर आवेदन आज से दोबारा शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार 31 जुलाई तक अपना फॉर्म भर सकते हैं। ...और पढ़ें

UPSC Recruitment 2026: यहां चेक करें पूरी डिटेल।
HighLights
विभिन्न पदों पर आवेदन आज से शुरू।
31 जुलाई आवेदन करने की लास्ट डेट।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। संघ लोक आयोग UPSC ने असिस्टेंट सॉइल केमिस्ट, प्रॉसिक्यूटर, स्पेशलिस्ट ग्रेड-III असिस्टेंट प्रोफेसर सहित कई पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया गया है। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 11 जुलाई से शुरू हो गई है। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 31 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है।
शैक्षणिक योग्यता
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में स्नातक, स्नातकोत्तर और एबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। पात्रता मानदंड पद से संबंधित अलग-अलग निर्धारित की गई है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले अपने पद से संबंधित पात्रता मानंदडों की जांच अच्छे से कर लें।
आयु-सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35, 40, 43 और 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
इन स्टेप्स से करें अप्लाई
यूपीएससी में विभिन्न पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां आवेदन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी डिटेल को दर्ज करें।
- अब जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
- फॉर्म भरने के बाद अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।