Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UPSC Teacher Vacancy 2026: प्रिंसिपल व वाइस प्रिंसिपल पदों पर हो रही भर्ती, 14 अगस्त तक भर सकते हैं फॉर्म

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 01:50 PM (IST)

    यूपीएससी की ओर से प्रधानचार्य एवं उप-प्रधानाचार्य के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। भर्ती के लिए पात्रता रखने वाले अभ्यर्थी 14 अगस्त तक ऑनलाइन आवेद ...और पढ़ें

    UPSC Teacher Recruitment 2026

    UPSC Teacher Recruitment 2026

    HighLights

    1. यूपीएससी में प्रिंसिपल एवं वाइस प्रिंसिपल के बम्पर पदों पर हो रही भर्ती।

    2. जल्द कर लें अप्लाई।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की ओर से प्रिंसिपल एवं वाइस प्रिंसिपल के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन की लास्ट डेट 14 अगस्त 2026 निर्धरित है। ऐसे में जो उम्मीदवार टीचर पदों के लिए योग्यता रखते हैं वे इसमें शेमल होने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। ध्यान रखें आवेदन केवल ऑनलाइन ही किया जा सकता है, ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।

    क्या है योग्यता

    इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ बैचलर ऑफ एजुकेशन (बीएड) पास किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास कार्यानुभव एवं अन्य निर्धारित योग्यताएं होनी चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 50 साल निर्धारित है। हालांकि, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी गई है। पात्रता से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

    एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं फीस

    इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को पहले upsconline.nic.in पर जाकर क्रिएट अकाउंट पर क्लिक करके पंजीकरण कर लेना है। उसके बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
    आवेदन पत्र भरने के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को फीस के रूप में 25 रुपये शुल्क जमा करना होगा जिसका भुगतान ऑनलाइन किया जा सकता है। एससी/ एसटी/ पीएच वर्ग के अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

    चयन प्रक्रिया

    इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट करके इंटरव्यू/ रिक्रूटमेंट टेस्ट से होकर गुजरना होगा। इंटरव्यू प्रक्रिया 100 अंकों के लिए होगी।

    खबरें और भी

    भर्ती विवरण

    इस भर्ती के माध्यम से कुल 828 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से Principal पद के लिए 124 और Vice Principal पद के लिए 704 पद आरक्षित हैं।

    यह भी पढ़ें- IBPS Clerk Vacancy 2026: आईबीपीएस क्लर्क 16 भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 11403 रिक्त पदों पर स्नातक पास कर सकते हैं अप्लाई