Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UPSSSC Recruitment 2026: ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट के पदों पर आवेदन आज से शुरू, यहां देखें रजिस्ट्रेशन का आसान प्रोसेस

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 11:07 AM (IST)

    ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। ...और पढ़ें

    UPSSSC Recruitment 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

    UPSSSC Recruitment 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

    HighLights

    1. आवेदन आज से शुरू।

    2. कुल 1829 पदों पर होगी भर्ती।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UPSSSC ने लेखा परीक्षक एवं सहायक लेखाकार मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 14 जुलाई से शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1829 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिसमें ऑडिटर के लिए कुल 223 पद और असिस्टेंट अकाउंट के लिए कुल 1606 पद आरक्षित किए गए हैं।

    शैक्षणिक योग्यता

    • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास पीईटी-2025 का स्कोरकार्ड होना चाहिए।
    • उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कॉमर्स में स्ननातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए।
    • उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।

    एग्जाम पैटर्न

    परीक्षा में उम्मीदवारों से अंतिम खाता, लेखांकन के आधारभूत सिद्धांत, प्रारंभिक लेखा, पुस्तकों की तैयारी आदि विषयों से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित की गई है। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

    कैसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

    लेखा परीक्षक एवं सहायक लेखाकार के पदों पर आवेदन आज से स्टार्ट हो गए हैं। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां आवेदन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

    • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट  upsssc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
    • अब वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
    • लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
    • सभी जरूरी डिटेल को दर्ज करने के बाद आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
    • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
     

     

     

     

    खबरें और भी