Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मध्य प्रदेश: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद लगी आग, तीन लोगों की मौत; कई घायल

    Updated: Thu, 14 May 2026 12:53 PM (IST)

    मध्य प्रदेश के देवास में एबी रोड स्थित पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई और 23 से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    धमाके के बाद घायल को लेकर जाते लोग।

    HighLights

    1. देवास पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन श्रमिकों की मौत

    2. धमाका इतना तेज कि शव सड़क तक उड़कर आए

    3. 23 से अधिक घायल, आक्रोशित भीड़ ने प्रशासन को घेरा

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के देवास में एबी रोड पर मौजूद पटाखा फैक्ट्री में गुरुवार को आग लगने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई है। जबकि, कई लोगों के घायल होने की जानकारी आ रही है। लोगों की माने तो धमाका इतना भीषण था कि सड़क तक मांस के लोथड़े उड़कर आ गए। वहीं कई शव भी सड़क तक उड़कर पहुंच गए।

    यह पटाखा फैक्ट्री जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर टोंककला के पास मौजूद है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में 23 से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं।

    इसके साथ ही मौत का आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है। धमाका के बाद पटाखा फैक्ट्री के चारों ओर धुआं ही धुआं नजर आ रहा है, इसके साथ ही आसपास लोगों की भीड़ जाम हो गई है।

    बिहार के अररिया जिले के रहने वाले थे मजदूर

    यहां काम कर रहें मजदूर बिहार के अररिया जिले के बताए जा रहे हैं। जिला अस्पताल से अब तक 11 घायलों को रेफर किया गया है। इसके साथ ही अमलतास और इंदौर के चोइथराम अस्पताल भी घायलों को भेजा गया है।

    इसके अलावा सूचना मिलते ही कलेक्टर, एडीएम और एसडीम सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और राहत कार्य को लेकर आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं।

    Untitled design (56)

    मौके पर पहुंचे संभाग आयुक्त आशीष सिंह को घेरकर नारेबाजी करते लोग।

    फैक्ट्री में अब भी भारी मात्रा में बारूद और बने हुए पटाखे मौजूद है। प्रशासन की टीम आग पर काबू करने के बाद पूरे एरिया को सैनिटाइज करने में जुटी हुई है।

    संभागायुक्त आशीष सिंह के मौके पर पहुंचने पर भीड़ ने उन्हें घेर लिया और आक्रोश व्यक्त करते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान लोगों ने प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट किया।

    घटना स्थल पर मौजूद बिहार के अररिया जिले के निवासी विपिन कुमार ने बताया वह मशीन में काम कर रहे थे। इसी दौरान करीब 20 मीटर की दूरी पर जोरदार धमाका हुआ।

    जाकर देखा तो कई लोग झुलस चुके थे। सूचना देने के बाद करीब 45 मिनट तक एंबुलेंस नहीं पहुंची थी। अगर समय पर एंबुलेंस आ जाती तो संभव था कुछ लोगों की जान बच जाती। आग कैसे लगी इसके बारे में हमें भी नहीं पता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत, मानसून सत्र के पहले हो सकता है विस्तार