म्यांमार में 5.9 तीव्रता का आया भूकंप, कोलकाता तक महसूस किए गए झटके
म्यांमार में मंगलवार को 5.9 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके तेज झटके कोलकाता और बांग्लादेश में भी महसूस किए गए। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) न ...और पढ़ें

म्यांमार में मंगलवार को 5.9 तीव्रता का भूकंप आया
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मंगलवार को म्यांमार में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके तेज झटके कोलकाता और बांग्लादेश के कई हिस्सों में भी महसूस किए गए।
जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) ने इस बात की पुष्टि की। GFZ ने बताया कि भूकंप 10 किमी (6.21 मील) की गहराई पर था।
भूकंप के कारण कहीं जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप रात नौ बजकर सात मिनट पर आया व कुछ सेकेंड ही रहा।
कोलकाता के कई हिस्सों में तेज झटके महसूस हुए
कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर व दक्षिण 24 परगना समेत कुछ अन्य जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
पिछले साल नवंबर में भी कोलकाता व आसपास भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस समय इसकी तीव्रता 5.7 मापी गई थी और इसका अधिकेंद्र बांग्लादेश की राजधानी ढाका के आसपास था। भूकंप से बांग्लादेश में तीन लोगों की मौत हो गई थी जबकि करीब 50 लोग जख्मी हुए थे।
(खबर अपडेट हो रही है)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।