Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'हर समय युद्ध के लिए तैयार रहें', एडमिरल त्रिपाठी ने सरकार की आत्मनिर्भरता पहल पर सेना की प्रतिबद्धता दोहरायी

    By Agency Edited By: Babli Kumari
    Updated: Wed, 22 May 2024 06:35 PM (IST)

    नौसेना मुख्यालय में तैनात अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने समुद्री क्षेत्र में मौजूदा सुरक्षा माहौल और नौसेना द्वारा अपेक्षित कार्रवाइयों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना को कभी भी कहीं भी किसी भी तरह राष्ट्रीय समुद्री हितों की रक्षा के लिए हर समय तैयार रहना है। नौसेना प्रमुख ने सरकार की आत्मनिर्भरता पहल की ओर भारतीय नौसेना की अटूट प्रतिबद्धता भी दोहरायी।

    Hero Image
    नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी (फाइल फोटो)

    पीटीआई, नई दिल्ली। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने हिंद महासागर में चीन की बढ़ती दखल और लाल सागर में संवेदनशील स्थिति के बीच कहा कि भारतीय नौसेना को समुद्री हितों की रक्षा के लिए हर समय युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नौसेना मुख्यालय में तैनात अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने समुद्री क्षेत्र में मौजूदा सुरक्षा माहौल और नौसेना द्वारा अपेक्षित कार्रवाइयों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना को कभी भी, कहीं भी, किसी भी तरह राष्ट्रीय समुद्री हितों की रक्षा के लिए हर समय तैयार रहना है। नौसेना प्रमुख ने सरकार की आत्मनिर्भरता पहल की ओर भारतीय नौसेना की अटूट प्रतिबद्धता भी दोहरायी।

    एडमिरल त्रिपाठी ने समुद्री क्षेत्र में मौजूदा और उभरती चुनौतियों का समाधान खोजने, नवाचार और विशिष्ट तकनीकी को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने नौसेना मुख्यालय में तैनात मध्यम और वरिष्ठ स्तर के अधिकारियों से कहा कि उन्हें समाधान प्रदाता बनने पर जोर देना है।

    मालवाहक जहाजों पर हमले के बाद उन्हें सहायता मुहैया करायी

    नौसेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि एडमिरल त्रिपाठी ने नौसेना द्वारा सौंपे गए सभी कार्यों को पूरा करने में कर्मियों द्वारा दिखाए गए समर्पण और पेशेवर रवैये की तारीफ की। पिछले कुछ महीनों में भारतीय नौसेना ने लाल सागर के आसपास रणनीतिक रूप से अहम समुद्री क्षेत्र में कई मालवाहक जहाजों पर हमले के बाद उन्हें सहायता मुहैया करायी है। हाउती आतंकवादी इजरायल पर गाजा में सैन्य अभियान रोकने का दबाव बनाने के लिए लाल सागर में मालवाहक जहाजों को निशाना बनाते रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- 'यह उनकी मानसिकता को दर्शाता है...', बीजेपी सांसद ने पीएम पर की गई टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी पर किया पलटवार

    comedy show banner