Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    VIDEO: खूब चिल्लाई फिर काउंटर पर चढ़ी, IndiGo की उड़ान रद होने पर विदेशी महिला ने काटा बवाल

    Updated: Sat, 06 Dec 2025 02:33 PM (IST)

    मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट कैंसिल होने से यात्रियों में गुस्सा फूट पड़ा। एक अफ्रीकी महिला इंडिगो काउंटर पर चढ़ गई, जिससे हंगामा मच गया। यात्रियों ने एयर ...और पढ़ें

    Hero Image

    इंडिगो की उड़ान रद होने से मुंबई एयरपोर्ट पर अफ्रीकन महिला का भारी हंगामा। (फोटो- स्क्रीनग्रैब)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश भर में पिछले चार दिनों में इंडिगो की 1000 से अधिक उड़ाने रद हुई हैं। इससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। कई हवाई अड्डों पर यात्रियों की भारी भीड़ है और सूटकेस भरे पड़े हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, उड़ानों के रद होने से यात्रियों की बीच काफी गुस्सा है। मुंबई एयरपोर्ट पर भी उड़ानों के रद हो जाने के कारण यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल है। एयरपोर्ट से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो लोगों का गुस्सा और बढ़ा रही है। यहां पर एक अफ्रीकी मूल की महिला इंडिगो के काउंटर के आगे हंगामा करते नजर आ रही है।

    अफ्रीकी महिला का मुंबई एयरपोर्ट पर हंगामा

    इस विदेश महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान के रद होने से महिला काफी गुस्से में आ जाती है। वो पहले इंडिगो के काउंटर पर जाकर वहां मौजूद कर्मचारियों से इसके लिए जबाव मांगती है, लेकिन जब दूसरी तरफ से कोई जबाव नहीं मिलता तो वो अपना आपा खो देती है।

    काउंटर पर चढ़ी महिला

    इस दौरान उसने इंडिगो की बदइंतजामी पर तमाम सवाल खड़े किए। उसका गुस्सा विमान रद होने के साथ एयरलाइंस कर्मचारियों द्वारा कोई रिप्लाई ना मिलने पर भी बढ़ने लगता है।


    महिला के गुस्से का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह एयरपोर्ट पर बने इंडिगो के काउंटर पर चढ़ जाती है और जोर-जोर से चिल्लाती है। जहां महिला हंगामा कर रही है, वहां पर मौजूद अन्य लोग भी चाहते हैं कि उनकी फ्लाइट का कोई अपडेट उन्हें मिले।

    इंडिगो मामले में केंद्र सरकार सतर्क

    गौरतलब है कि देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो की सेवाओं इस समय चरमरा गई हैं। पायलट और क्रू की कमी के कारण एयरलाइन को अपनी उड़ाने लगातार रद करनी पड़ रही है। इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार भी गंभीर है। सरकार ने इस मामले की जांच के लिए शुक्रवार को हाई-लेवल जांच के आदेश दिए हैं।

    यह भी पढ़ें- इंडिगो संकट के बीच एयरलाइंस के मनमाने किराए पर केंद्र का एक्शन, सभी रूट पर लगाया फेयर कैप

    यह भी पढ़ें- पंजाब में इंडिगो संकट का रेलवे पर भी असर, वंदे भारत और शताब्दी फुल... वेटिंग लिस्ट हुई लंबी