जोधपुर रवाना हुई Air India की फ्लाइट अचानक लौटी वापस, मुंबई एयरपोर्ट पर हड़कंप
मुंबई से जोधपुर जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI645 में उड़ान भरने के बाद परिचालन संबंधी दिक्कत आने के कारण उसे वापस मुंबई एयरपोर्ट पर उतारा गया। एअर इंडिया के प्रवक्ता के अनुसार कॉकपिट क्रू ने मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए विमान को वापस लैंड कराने का फैसला किया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शुक्रवार 22 अगस्त को मुंबई से जोधपुर के लिए उड़ान भरने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AI645 में कुछ दिक्कत आने के कारण उसे वापस मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया।
एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि विमान ने जैसे ही उड़ान भरी, उसके बाद परिचालन संबंधी समस्या सामने आई। इसके बाद फ्लाइट को वापस मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया।
Air India Spokesperson says, "Flight AI645 operating from Mumbai to Jodhpur on 22 August returned to the bay due to an operational issue. The cockpit crew decided to discontinue the take-off run following standard operating procedures and brought the aircraft back. Alternative…
— ANI (@ANI) August 22, 2025
यात्रियों के लिए की गई व्यवस्था
उन्होंने बताया कि कॉकपिट क्रू ने मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए उड़ान को रोकने का फैसला किया और विमान को वापस लैंड कराया। फ्लाइट में मौजूद यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
अहमदाबाद में घटी थी दर्दनाक घटना
जून के महीने में अहमदाबाद के इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सामने एअर इंडिया की फ्लाइट बड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई थी। इस घटना में क्रू मेंबर समेत 240 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे ने देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को झकझौक कर रख दिया था।
इस घटना के बाद विमानों में तकनीकी खराबी के चलते फ्लाइट रद होने के कई मामले सामने आए थे। इस बीच मुंबई से भी खबर आई जहां जोधपुर जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को तकनीकी खराबी के चलते वापस लौटना पड़ा।
कुछ दिनों पहले एक और वीडिया मुंबई एयरपोर्ट से सामने आया था, जिसे देखने के बाद लोग पायलट को सलाम ठोक रहे हैं। दरअसल, मुंबई में मानसून जोरो पर है और भारी बारिश, तेज हवा और जलभराव के कारण लोग परेशान हैं।
लो-विजिबिलिटी में प्लेन कराया लैंड
#Mumbai airport landing in midst of heavy rains. #MumbaiRains Hats off to Captain Mr. Neeraj Sethi for landing safely with less visibility. @airindia VT-TNC pic.twitter.com/khvJTSWnv7
— 🇮🇳 Vidyasagar Jagadeesan🇮🇳 (@jvidyasagar) August 19, 2025
बिगड़ते मौसम में एअर इंडिया के पायलट ने अपनी सूझबूझ से लैंडिंग के वक्त बड़ा हादसा होने से बचा लिया। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, "मुंबई में भारी बारिश के बीच कैप्टन मिस्टर नीरज सेठी ने सूझबूझ से प्लेन को बड़ी ही आसानी से लैंड कराया, उन्हें सलाम है।"
(समाचार एजेंसी ANI के इनुपट के साथ)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।