Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    हवा में पक्षी से टकराई एअर इंडिया की फ्लाइट, नागपुर से दिल्ली जा रही उड़ान रद

    Updated: Sat, 25 Oct 2025 08:16 PM (IST)

    नागपुर से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-629 उड़ान भरने के दौरान एक पक्षी से टकरा गई। इस घटना के बाद विमान को रद्द कर दिया गया, लेकिन विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। एअर इंडिया ने यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है।

    Hero Image

    हवा में पक्षी से टकराई एअर इंडिया की फ्लाइट। (फाइल)


    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नागपुर से दिल्ली जा रहा एअर इंडिया का एक विमान 24 अक्टूबर को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद पक्षी से टकराने के बाद नागपुर लौट आया। एअर इंडिया के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पक्षी के टकराने के बाद विमान सुरक्षित रूप से नागपुर वापस लौट आया और बाद में रखरखाव जांच के लिए उसे रोक दिया गया, जिसके कारण फ्लाइट कैंसिल कर दी गई। एअर इंडिया ने कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें एयर पोर्ट पर सहायता और भोजन उपलब्ध कराया गया।

    हवा में पक्षी से टकराई एअर इंडिया की फ्लाइट

    एअर इंडिया के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "24 अक्टूबर को नागपुर से दिल्ली जा रही फ्लाइट AI466, उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद पक्षी से टकरा गई। पायलट ने एहतियात के तौर पर, मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार, विमान के निरीक्षण के लिए नागपुर लौटने का फैसला किया।"

    सभी यात्री सुरक्षित

    "विमान नागपुर में सुरक्षित रूप से उतर गया और रखरखाव जांच से गुजरा, जिसमें सुधार के लिए अधिक समय लगा, जिसके परिणामस्वरूप उड़ान रद्द कर दी गई। नागपुर में हमारी ग्राउंड टीम ने यात्रियों को भोजन परोसने सहित तत्काल सहायता प्रदान की।"

    इसे भी पढ़ें: IRCTC Tour Package: रेलवे लाया दुबई-अबूधाबी घूमने का मौका, सिर्फ 5 दिन में इतने कम किराए में होगा लग्जरी टूर