Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'केरल को बना दिया PFI का सुरक्षित अड्डा', गृहमंत्री अमित शाह का एलडीएफ और यूडीएफ पर बड़ा हमला

    Updated: Mon, 14 Jul 2025 09:47 PM (IST)

    अमित शाह ने केरल की सत्तारूढ़ माकपा और कांग्रेस नेतृत्व वाली यूडीएफ पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने और केरल को राष्ट्र विरोधी ताकतों के लिए सुरक्षित आश्रय बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केवल भाजपा नेतृत्व वाला राजग ही राज्य में विकास ला सकता है। शाह ने विकसित केरलम का लोगो जारी करते हुए कहा कि भाजपा का लक्ष्य 2026 के विधानसभा चुनावों में केरल में सरकार बनाना है।

    Hero Image
    अमित शाह का एलडीएफ और यूडीएफ पर बड़ा हमला। (फोटो- पीटीआई)

    पीटीआई, तिरुवनंतपुरम। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को सत्तारूढ़ माकपा नेतृत्व वाले एलडीएफ और कांग्रेस नेतृत्व वाले विपक्ष यूडीएफ पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके शासन ने केवल भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है और केरल को राष्ट्र विरोधी ताकतों जैसे कि पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआइ) के लिए सुरक्षित आश्रय बना दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शाह ने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केवल भाजपा नेतृत्व वाला राजग ही राज्य में विकास ला सकता है। उन्होंने कहा - 'विकसित भारत तब तक संभव नहीं है जब तक दक्षिणी राज्यों का विकास नहीं होता। इसका मार्ग विकसित केरलम के माध्यम से ही है।'' उन्होंने कहा कि इसलिए, अब से भाजपा का मूल उद्देश्य 'विकसित केरलम' होगा।

    अमित शाह ने जारी किया 'विकसित केरलम' का लोगो

    शाह ने भाजपा के मिशन 'विकसित केरलम' का लोगो भी जारी किया। उन्होंने यह भी कहा कि उनके लिए यह महत्वपूर्ण है कि राज्य कार्यालय 'विकसित केरलम' का केंद्र बने। शाह ने एलडीएफ और यूडीएफ पर आरोप लगाया कि उनकी सरकारों ने मिलीभगत कर केवल भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया।

    उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा 2022 में पीएफआइ को अवैध घोषित करने का उल्लेख करते हुए कहा कि केरल सरकार के पास पीएफआइ पर प्रतिबंध लगाने के अधिकार थे, लेकिन उसने ऐसा क्यों नहीं किया? जब वह संगठन देश के विभिन्न हिस्सों में फैला तो इसे प्रतिबंधित करने का निर्णय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिया और सुनिश्चित किया कि इसके शीर्ष नेताओं को गिरफ्तार किया जाए।

    अमित शाह बताया बीजेपी और माकपा में क्या है अंतर?

    शाह ने आगे कहा कि भाजपा और माकपा दोनों ही कैडर आधारित पार्टियां हैं लेकिन उनके बीच एक बड़ा अंतर यह है कि भगवा पार्टी राज्य के विकास के लिए काम करती है जबकि माकपा के लिए कैडरों का विकास राज्य के विकास से पहले आता है।

    गृह मंत्री ने कहा कि भाजपा ने असम और त्रिपुरा जैसे कई राज्यों में सरकारें बनाई हैं जोकि विपक्षी पार्टियों के गढ़ थे। इसी तरह, उनकी पार्टी दक्षिणी राज्यों में भी सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाला राजग 2026 के विधानसभा चुनावों में केरल में सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ चुनावी जग में उतरेगा।

    यह भी पढ़ें- 'अगले साल 31 मार्च तक देश होगा नक्सल मुक्त', पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक में बोले अमित शाह