Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आंध्र प्रदेश: कुरनूल में बोलेरो और लॉरी की टक्कर, कर्नाटक के आठ श्रद्धालुओं की मौत; 12 घायल

    Updated: Thu, 16 Apr 2026 08:57 AM (IST)

    आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में एक बोलेरो और लॉरी की भीषण टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 10-12 अन्य घायल हो गए। ...और पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में बोलेरो की टक्कर लॉरी से हो जाने के कारण 8 लोगों की मौत होने का मामला सामने आया है। यह घटना जिले के मंत्रालयम मंडल में चिलकलाडोना के पास की बताई जा रही है। इसके साथ ही घटना में 10 से 12 लोगों के घायल होने की जानकारी भी हैं।

    मरने वालों में कर्नाटक के तीर्थ यात्री शामिल

    कुरनूल पुलिस अधिकारियों के अनुसार सभी घायलों को इलाज के लिए एम्मिगनूर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही मृतकों की पहचान की जा रही है।

    हालांकि, फिलहाल लोगों का कहना है कि मृतकों की पहचान कर्नाटक (चिक्कमगलुरु क्षेत्र) के तीर्थ यात्रियों के रूप में हुई है। वहीं, घटना के बाद केंद्र सरकार ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये मदद देने का ऐलान किया है।        

    यह भी पढ़ें- CBSE 10th Result: कम नंबर से न हों परेशान! 15 मई से शुरू होगा 'मिशन सुधार', जानें कैसे बच सकता है साल