Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    iPhone की बिक्री में भारत का दबदबा, दुनियाभर में बिके हर पांच में से एक 'मेड इन इंडिया'

    Updated: Fri, 21 Nov 2025 05:21 PM (IST)

    पिछले वित्त वर्ष में एपल ने भारत में 9 अरब डॉलर की बिक्री की, और हर पांच में से एक आइफोन भारत में बना था। एपल इंडिया ने वैश्विक उत्पादन में 12% का योगदान दिया। भारत में आइफोन के प्रो मॉडल का निर्माण शुरू हुआ है। कंपनी का राजस्व 8% बढ़कर 102.5 अरब डॉलर हो गया। आइफोन की बिक्री में भारत का दबदबा बढ़ा है।

    Hero Image

    भारत में एपल का दबदबा हर पांच में से एक आईफोन मेड इन इंडिया (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पिछले वित्त वर्ष यानी 2024-25 में एपल ने भारत में नौ अरब डॉलर की बिक्री की। इतना ही नहीं, दुनियाभर में बिके हर पांच में से एक आइफोन भारत में बनाया या असेंबल किया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दौरान कंपनी की ग्लोबल प्रोडक्शन वैल्यू में एपल इंडिया ने 12 प्रतिशत का योगदान दिया।विश्लेषकों के मुताबिक, भारत में एपल की बिक्री कंपनी के वैश्विक राजस्व (416.1 अरब डॉलर) का केवल दो प्रतिशत से थोड़ा ज्यादा है, लेकिन आइफोन उत्पादन में भारत की भूमिका तेजी से बढ़ी है।

    कंपनी ने पहली बार भारत में आइफोन के हाई एंड प्रो और प्रो मैक्स माडल की स्थानीय मैन्यूफैक्च¨रग शुरू की है। कंपनी द्वारा शेयर बाजार को दी गई जानकारी के अनुसार, 2024-25 में उसे अमेरिका से 178.4 अरब डालर की कमाई हुई और यह एपल के वैश्विक राजस्व का 43 प्रतिशत है।

    भारत के बाद किस देश की सबसे ज्यादा हिस्सेदारी?

    खास बात यह है कि वहां बिके आइफोन का एक बड़ा हिस्सा भारत से भेजा गया था। इसके बाद यूरोप की 26.7 प्रतिशत हिस्सेदारी रही और ग्रेटर चीन का 15.4 प्रतिशत हिस्सा रहा है। पिछले दस सालों के दौरान कंपनी का भारतीय राजस्व लगभग आठ गुना बढ़ा है और इसमें आइफोन, मैकबुक, आइपैडस और एयरपैडस की बिक्री का सबसे ज्यादा योगदान है।

    राजस्व में सर्विसेज की हिस्सेदारी एक अंक में है। 27 सितंबर को समाप्त हुए वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही के दौरान कंपनी का राजस्व 102.5 अरब डालर रहा, जो साल-दर-साल आठ प्रतिशत ज्यादा है।

    गोल्ड लीजिंग का नया ट्रेंड, अब सोने से भी होगी कमाई; ब्याज दर देखकर फटी रह जाएंगी आंखें