Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उदयपुर में फिर गरमाया कन्हैयालाल मर्डर केस: बेटे की कड़ी आपत्ति के बाद डीएसपी गोविंद सिंह की जॉइनिंग पर लगी रोक

    Updated: Thu, 11 Jun 2026 02:16 AM (IST)

    राजस्थान में बहुचर्चित कन्हैयालाल हत्याकांड से जुड़े घटनाक्रम में पीड़ित परिवार की आपत्ति के बाद डीएसपी गोविन्द सिंह की प्रस्तावित नियुक्ति पर फिलहाल ...और पढ़ें

    राजस्थान में कन्हैयालाल के बेटों की आपत्ति के बाद डीएसपी की नियुक्ति पर रोक (फोटो- एक्स)

    राजस्थान में कन्हैयालाल के बेटों की आपत्ति के बाद डीएसपी की नियुक्ति पर रोक (फोटो- एक्स)

    HighLights

    1.  ट्रांसफर लिस्ट आते ही आईजी दफ्तर पहुंचे बेटे यश, रुकवाया डीएसपी का पदभार

    2. बेटे यश साहू ने खोली डीएसपी राजपुरोहित की पुरानी पोल

    जागरण संवाददाता, उदयपुर। राजस्थान में बहुचर्चित कन्हैयालाल हत्याकांड से जुड़े घटनाक्रम में पीड़ित परिवार की आपत्ति के बाद डीएसपी गोविन्द सिंह की प्रस्तावित नियुक्ति पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।

    कन्हैयालाल के बेटों ने राज्य सरकार को ज्ञापन देकर संबंधित अधिकारी की नियुक्ति पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद मामले की समीक्षा शुरू हुई।

    परिजनों का आरोप है कि संबंधित अधिकारी ने उनके पिता की ओर से तत्कालीन सीआई धानमंडी गोविन्द सिंह को दी गई शिकायत पर मामला दर्ज किया होता तो उनके पिता जीवित होते। उनकी लापरवाही के चलते उनके पिता की जघन्य तरीके से हत्या कर दी गई।

    फिलहाल मामला कोर्ट में जारी है, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए ऐसे अधिकारी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नहीं दी जानी चाहिए।

    परिवार ने निष्पक्ष जांच और न्यायिक प्रक्रिया में विश्वास बनाए रखने के लिए सरकार से हस्तक्षेप की मांग की थी। इस पर पुलिस मुख्यालय ने तत्काल आदेश जारी कर डीएसपी गोविन्द सिंह को पदभार ग्रहण करने से रोक दिया है।