गृह मंत्रालय की रिपोर्ट: 2020-2025 के बीच देश में 39 लाख किलो गांजा जब्त, ओडिशा शीर्ष पर
गृह मंत्रालय ने लोकसभा को सूचित किया कि 2020 से नवंबर 2025 के बीच देशभर में 38.89 लाख किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। कुल बरामदगी का 27% से अधिक हिस्सा ...और पढ़ें

गृह मंत्रालय। (फाइल)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने पिछले सप्ताह लोकसभा में लिखित जवाब में कहा कि 2020 से नवंबर 2025 के बीच 38.89 लाख किलो गांजा जब्त किया गया। इनमें अकेले ओडिशा का हिस्सा कुल बरामदगी का 27 प्रतिशत से अधिक है। सबसे अधिक जब्ती वाले राज्यों की सूची में ओडिशा काफी बड़े अंतर से शीर्ष पर रहा।
छह वर्षों की अवधि में कुल बरामदगी 10.65 लाख किलो रही। इस अवधि में, राजस्थान में जब्ती में भारी वृद्धि दर्ज की गई। 2020 में 14,826 किलो से बढ़कर 2025 में 58,146 किलो बरामदगी दर्ज की गई। बंगाल में भी जब्ती में वृद्धि देखी गई, जो 2020 में 25,979 किलो से बढ़कर 2025 में 32,456 किलो हो गई।
इसके विपरीत, कुछ पारंपरिक हॉटस्पॉट में जब्ती में गिरावट आई। आंध्र प्रदेश जो छह वर्षों में 5.5 लाख किलो की बरामदगी के साथ दूसरे स्थान पर रहा। यहां गिरावट देखी गई। 2021 में 2.01 लाख किलो से गिरकर 2025 में 44,182 किलो रह गई। छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में भी इसी तरह की तीव्र गिरावट दर्ज की गई।
छत्तीसगढ़ में बरामदगी 2020 में 36,211 किलो से घटकर 2025 में 15,235 किलो रह गई, जो आधे से भी कम है, जबकि कर्नाटक में इसी अवधि में यह 21,657 किलो से घटकर 6,746 किलो हो गई।
आंकड़ों से पूर्वोत्तर में भी महत्वपूर्ण बरामदगी का पता चलता है। त्रिपुरा में छह वर्षों में 2.46 लाख किलो की बरामदगी हुई, जिससे यह राष्ट्रीय स्तर पर चौथे स्थान पर है, जो उत्तर प्रदेश (2.47 लाख किलो) से थोड़ा ही पीछे है। इसी अवधि में असम में लगभग 1.94 लाख किलो जब्ती हुई।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।