Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    असम के सीएम को लेकर इंडिगो की फ्लाइट गुवाहाटी के लिए रवाना, खराब मौसम के कारण करनी पड़ी थी डायवर्ट

    Updated: Mon, 25 Aug 2025 06:53 AM (IST)

    डिब्रूगढ़ से गुवाहाटी जा रही इंडिगो की फ्लाइट जिसमें असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा भी सवार थे खराब मौसम के कारण अगरतला डायवर्ट की गई। गुवाहाटी में मौसम खराब होने के कारण इंडिगो ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी भी जारी की। मौसम में सुधार के बाद फ्लाइट को अगरतला से गुवाहाटी के लिए रवाना कर दिया गया।

    Hero Image
    मौसम में सुधार होने के बाद प्लेन को अगरतला से रवाना कर दिया गया (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। डिब्रूगढ़ से गुवाहाटी जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट को खराब मौसम के कारण रविवार को अगरतला डायवर्ट करना पड़ा था। इस प्लेन में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा भी तैनात थे। मौसम में सुधार होने के बाद प्लेन को अगरतला से रवाना कर दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    असम के मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस संबंध में एक बयान भी जारी किया था। इसमें कहा गया था कि खराब मौसम के कारण सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की फ्लाइट को अगरतला डायवर्ट किया गया। बता दें कि इंडिगो ने भी गुवाहाटी में खराब मौसम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की थी।

    असम के सीएम थे सवार

    दरअसल डिब्रूगढ़ से इंडिगो की फ्लाइट गुवाहाटी के लिए रवाना हुई थी। इसी फ्लाइट से असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा भी जा रहे थे। लेकिन गुवाहाटी में मौसम काफी खराब था। लिहाजा स्थिति को देखते हुए फ्लाइट को अगरतला डायवर्ट कर दिया गया।

    इंडिगो की तरफ से कहा गया कि लगातार हो रही बारिश और गरज के कारण उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। मौसम विभाग ने भी गुवाहाटी शहर और आसपास के क्षेत्रों के लिए 7 दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी किया था। इसमें 24 अगस्त 2025 के लिए गुवाहाटी में 14:30 बजे से 20:30 बजे तक बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना जताई गई थी।

    यह भी पढ़ें- Gorakhpur Airport: रनवे पर मुंबई के विमान में आई खराबी, उड़ान रद, यात्रियों का हंगामा