Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Assam Flood: बाढ़ में 30,000 से 40,000 घर हुए क्षतिग्रस्त, केंद्र सरकार की तरफ से दिया गया हर संभव मदद का आश्वासन

    By Babli KumariEdited By:
    Updated: Sat, 09 Jul 2022 12:53 PM (IST)

    Assam Flood असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हाल ही में आई बाढ़ के कारण असम में 30000 से 40000 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रभावित लोगों की मदद के लिए एनडीआरएफ से एडवांस पैसे की मांग की है।

    Hero Image
    भारी बाढ़ से असम में 30-40 हजार घर हुए क्षतिग्रस्त

    नई दिल्ली, एजेंसी। असम में हाल में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Chief Minister Himanta Biswa Sarma) ने कहा कि भारी बाढ़ से असम में 30-40 हजार घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मुख्यमंत्री सरमा ने शुक्रवार शाम यहां एक बैठक के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इस बात से अवगत कराया और केंद्रीय मदद मांगी। शनिवार को एक आफिसियल स्टेटमेंट में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री अमित शाह से बाढ़ प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फंड (NDRF) से एडवांस पैसा जारी करने का अनुरोध किया। यह राहत उन्हें दी जाएगी, जिनके घर गंभीर रूप से या पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पत्रकारों से बात करते हुए, सरमा ने कहा कि चूंकि असम की बाढ़ को एक केंद्रीय टीम द्वारा 'गंभीर' करार दिया गया है, जिसने बाढ़ की स्थिति का आकलन किया है, उन्होंने एनडीआरएफ से एक अग्रिम फंड की मांग की ताकि राज्य उन लोगों की मदद कर सके जिनके घर बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।

    वहीं केंद्र ने असम बाढ़ में मदद के लिए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को भरोसा दिलाते हुए कहा, 'केंद्र का दरवाजा हमेशा खुला है। धन की कोई कमी नहीं है। सभी तरह से केंद्र राज्य की मदद के लिए तत्पर है।' मुख्यमंत्री ने कहा कि गृह मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय एनडीआरएफ से तत्काल अग्रिम राशि जारी करने के उनके अनुरोध पर सक्रियता से विचार करेगा।

    सरमा ने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ से हुए नुकसान की वास्तविक तस्वीर पेश करेगी ताकि इसका सही-सही पता चल सके ताकि पैकेज मांगने के बजाय उन्हें उचित फंड मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य राज्य आपदा मोचन कोष का पूरा उपयोग करना होगा, ताकि राज्य को एनडीआरएफ सहायता के साथ-साथ अतिरिक्त धनराशि भी मिल सके।

    बयान में कहा गया है कि केंद्र ने मौजूदा बाढ़ से निपटने के लिए असम सरकार को तत्काल सहायता के रूप में 2022-23 के लिए एसडीआरएफ के राज्य हिस्से के रूप में 324.40 करोड़ रुपये जारी किए थे।