'... तो उन्हें राहुल गांधी के घर क्यों नहीं भेज देते?', घुसपैठियों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर बरसे हिमंत बिस्वा सरमा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर घुसपैठियों को नई पहचान देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अगर उनसे इतनी मोहब्बत है तो उन्हें राहुल गांधी के घर क्यों नहीं भेज देती। सरमा ने कहा कि मूल असमियों के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं तो नए असमियों को कहां सुविधा दी जा सकती है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार (09 अगस्त, 2025) को कांग्रेस पर घुसपैठियों को नई पहचान देने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस को उनसे इतनी ही मोहब्बत है तो वो उनके राहुल गांधी के घर क्यों नहीं भेज देती।
सरमा ने दावा किया कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई ने हाल ही में घुसपैठियों को 'ना असमिया' (नया असमिया) कहा था। उन्होंने कहा, "अगर उन्होंने ऐसा कहा है तो उन्हें उन्हें अपने घर में जगह देनी चाहिए, क्योंकि हमारे घर में उनके लिए कोई जगह नहीं है।"
'नए असमियों को कहां सुविधाएं दे पाएंगे'
उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि मूल असमियों के लिए पर्याप्त संसाधन या स्थान नहीं हैं, इसलिए नए असमियों को कहां स्थान दिया जा सकता है। सीएम सरमा ने कहा, "हमारे पास जमीन, जगह या घर नहीं है और हम असमियों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं दे सकते। हम इन तथाकथित नए असमियों को कैसे सुविधाएं दे सकते हैं?"
'अतिक्रमण वाली जमीन खाली कराने का अभियान रहेगा जारी'
मुख्यमंत्री ने कहा, "अगर गोगोई को उनकी इतनी चिंता है तो उन्हें इन लोगों को राहुल गांधी के घर भेज देना चाहिए।" मुख्यमंत्री ने कहा कि अतिक्रमण की गई जमीन को हटाने के लिए चलाया जा रहा अभियान जारी रहेगा।
उन्होंने कहा, "बेदखली अभियान जारी रहेगा। अगले साल विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा सत्ता में वापस आएगी और तब भी बेदखली जारी रहेगी।" इसके अलावा, उन्होंने कहा, 'जहां भी हमें अवैध घुसपैठिए मिलेंगे, उन्हें वापस खदेड़ दिया जाएगा।'
ये भी पढ़ें: 'राहुल ने अपने दावे से किया EC का समर्थन, वो भी मानते हैं SIR जरूरी', 'वोट चोरी' के आरोप पर बोले CM हिमंता
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।