Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'मुझे कपड़े उतारने को मजबूर किया...', बेंगलुरु में महिला ने डॉक्टर पर लगाया यौन उत्पीड़न के आरोप

    Updated: Tue, 21 Oct 2025 10:25 AM (IST)

    बेंगलुरु में एक 21 वर्षीय महिला ने एक त्वचा विशेषज्ञ पर क्लिनिक में इलाज के दौरान यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि डॉक्टर ने अकेले पाकर उसका फायदा उठाया, गलत तरीके से छुआ और अश्लील हरकतें कीं। डॉक्टर पर कपड़े उतरवाने और होटल में मिलने का ऑफर देने का भी आरोप है। पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

    Hero Image

    बेंगलुरु में महिला ने डॉक्टर पर लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक चिकित्सक पर, एक महिला का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है।

    दरअसल, एक 21 साल की महिला ने एक त्वचा विशेषज्ञ पर अपने निजी क्लिनिक में उपचार के दौरान यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के बाद डॉक्टर को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला ने लगाया अकेले रहने पर फायदा उठाने का आरोप

    अपनी शिकायत में 21 साल की महिला ने चिकित्सक पर क्लिनिक में अकेले रहने पर फायदा उठाने का आरोप लगाया है। शिकायत में महिला ने कहा कि उसकी त्वचा के संक्रमण की जांच के बहाने चिकित्सक ने कथित तौर पर उसे गलत तरीके से छुआ और करीब 30 मिनट तक उसको परेशान किया। महिला ने बताया कि डॉक्टर ने उसको गले लगाया, किस किया और विरोध के बावजूद भी अश्लील हरकतें की।

    कपड़े उतरवाने के लगाए आरोप

    महिला ने अपनी शिकायत में चिकित्सक पर कपड़े उतरवाने का भी आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि चिकित्सक ने उससे कहा कि कपड़े उतारना इलाज का एक हिस्सा है। वहीं, बाद में महिला को चिकित्सक ने होटल के कमरे में निजी समय बिताने का ऑफर भी दिया। महिला का कहना है कि वह आमतौर पर पिता के साथ क्लिनिक जाती थी, लेकिन उस दिन वह अकेली गई थी।

    डॉक्टर के खिलाफ परिवार का हल्ला बोल

    यह मामला सामने आने के बाद चिकित्सक के खिलाफ परिवार के लोगों को गुस्सा फूटा। उन्होंने क्लिनिक के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में ले लिया। इस दौरान चिकित्सक ने दावा किया कि महिला ने उसके इलाज के तरीकों को गलत समझा। पूरे प्रकरण में चिकित्सक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 

    यह भी पढ़ें: आंखों से आने लगा खून फिर भी मैनेजेर का नहीं पसीजा दिल, कहा- HR से बात करो; कर्मचारी के Reddit पोस्ट पर फूटा यूजर्स का गुस्सा 

    यह भी पढ़ें: VIDEO: Swiggy, BlinkIt और Zepto से ऑर्डर की मिठाई, फिर किया कुछ ऐसा...; हो गया वायरल