Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    महाराष्ट्र: बीड में तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल चल रहे लोगों को रौंदा, 6 की मौत

    Updated: Sat, 30 Aug 2025 09:40 PM (IST)

    महाराष्ट्र के बीड जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना में छह लोगों की जान चली गई। धुले-सोलापुर राजमार्ग पर नमलगांव फाटा के पास एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने सड़क किनारे चल रहे छह पैदल यात्रियों को कुचल दिया। पुलिस के अनुसार कंटेनर ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया जिसके कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ।

    Hero Image
    बीड में तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल चल रहे लोगों को रौंदा (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के बीड जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने सड़क किनारे पैदल चल रहे छह लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में सभी छह लोगों की मौत हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे धुले-सोलापुर पर नमलगांव फाटा पर हुई। उन्होंने बताया कि कंटेनर ट्रक के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया था, जिसके बाद हादसा हुआ।

    मृतकों की हुई पहचान

    अधिकारी ने बताया कि इस घटना के पीड़ितों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान आकाश कोलसे, विशाल काकड़े और अनिकेत शिंदे, दिनेश पवार, किशोर तौर और पवन जगताप के रूप में हुई है।

    क्या खत्म हो जाएगा मनोज जरांगे पाटिल का आंदोलन? मुंबई पहुंचे अमित शाह ने फडणवीस और शिंदे से की बात