बंगाल: अवैध निर्माण रोकने पर पुलिसकर्मियों पर हमला, एक घायल
बंगाल के भांगड़ में अवैध निर्माण रोकने गए पुलिसकर्मियों पर हमला हुआ। दक्षिण 24 परगना में हुई इस घटना में पुलिसकर्मियों को डंडे और बांस से पीटा गया, जिसमें एक कांस्टेबल घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत की थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निर्माण रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद प्रमोटर और अन्य लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
-1761410019939.webp)
जागरण संवाददाता, कोलकाता। बंगाल में पुलिसकर्मियों पर फिर हमला हुआ है। यह घटना दक्षिण 24 परगना के भांगड़ में हुई। अवैध निर्माण रोकने गए पुलिसकर्मियों की डंडे, बांस से पिटाई की गई। इतना ही नहीं एक आरोपित ने एक कांस्टेबल के शरीर पर दांत काट लिया, जिससे वह जख्मी हो गया। घटना में दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को भांगड़ के उत्तर काशीपुर थाने के दक्षिण बामुनिया इलाके में कई दिनों से एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर निर्माण किया जा रहा था। कई लोगों ने इस बारे में थाने में शिकायत भी की थी।
पुलिसकर्मियों की डंडे से पिटाई
उत्तर काशीपुर थाने से कुछ पुलिसकर्मियों को घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए भेजा गया था। जब पुलिसकर्मियों ने निर्माण कार्य रोकने को कहा तो उन्हें प्रमोटर के विरोध का सामना करना पड़ा। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। देखते-देखते कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों को घेर लिया और डंडे, बांस से हमला कर दिया। घटना में सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल घायल हो गए।
आरोपी ने कांस्टेबल के शरीर पर दांत काटा
एक आरोपित ने एक कांस्टेबल के शरीर पर दांत काट लिया। इसकी सूचना मिलने पर उत्तर काशीपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पुलिसकर्मियों को बचाया, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। घटना में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि हाल के महीनों में राज्य में पुलिसकर्मियों पर हमले की कई घटनाएं हो चुकी हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।