बेंगलुरु एयरपोर्ट पर IndiGo प्लेन से निकला धुआं, सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला
बेंगलुरु हवाई अड्डे पर इंडिगो के एक विमान को आपात स्थिति में खाली कराया गया। विमान से धुआं निकलने के बाद यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। ...और पढ़ें

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर IndiGo फ्लाइट से निकला धुआं

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बेंगलुरु हवाई अड्डे पर IndiGo की एक फ्लाइट को आपातकालीन स्थिति में खाली कराया गया है, क्योंकि प्लेन से धुआं निकलता दिखाई दिया।
इंडिगो की यह फ्लाइट 6E 6017, बेंगलुरु से चेन्नई जा रही थी और उड़ान भरने के लिए रनवे की ओर बढ़ रही थी। तभी प्लेन से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया।
इस घटना के होते ही प्लेन से सभी यात्री और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। लेकिन अभी इस घटना के पीछे की वजह पता नहीं चली है।
सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया बाहर
IndiGo ने एक बयान में कहा, 'सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, तुरंत लोगों को बाहर निकाला गया और सभी संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई।'
इंडिगो ने बताया, 'सभी यात्री और क्रू सुरक्षित हैं और उन्हें टर्मिनल पर ले जाया गया है, जहां हमारी टीमें उनकी देखभाल कर रही हैं ताकि उनकी भलाई सुनिश्चित की जा सके।'
एयरलाइन ने बताया कि इस फ्लाइट को ऑपरेट करने के लिए दूसरा विमान उपलब्ध कराया गया है। इंतजार के दौरान यात्रियों को जलपान कराया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ एयरपोर्ट से पुणे और बेंगलुरु के लिए सीधी उड़ान, एक जून से शुरू होगी सर्विस; देखें शेड्यूल
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।