बेंगलुरु की महिला ने गर्मी से बचने का निकाला अनोखा तरीका, अपना घर छोड़कर होटल में बुक कर दिया AC रूम
गर्मी से परेशान होकर बेंगलुरु की एक महिला ने अनोखा तरीका निकाला। महिला ने होटल में AC रूम बुक कर दिया। ...और पढ़ें

गर्मी से परेशान होकर होटल में रहने चली गई महिला (फोटो-Instagram)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अप्रैल महीने में ही गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है। मई-जून से पहले ही पूरे देश में भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में बेंगलुरु की एक महिला ने गर्मी से निपटने का अनोखा रास्ता ढूंढ निकाला है।
बेंगलुरु में रहने वाली एक महिला गर्मी से काफी ज्यादा परेशान हो गई और उसने गर्मी से बचने के लिए होटल में AC रूम बुक कर लिया।
गर्मी से बचने के लिए होटल में बुक किया AC रूम
बेंगलुरु में एक महिला ने गर्मी से निपटने का एक आसान लेकिन अनोखा तरीका सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो कि इंटरनेट पर काफी वायरल भी हो गया है।
बेंगलुरु की रहने वाली प्रिया पाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे उन्होंने सिर्फ एयर कंडीशनिंग का मजा लेने के लिए एक दिन के लिए ही पास के होटल में चेक-इन किया।
प्रिया पाल ने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने गर्मी की वजह से ही बेंगलुरु में अपने घर के पास ही एक होटल में रूम बुक किया।
कमेंट्स सेक्शन में, प्रिया ने बताया कि पहले तो उन्हें बारिश की उम्मीद थी, लेकिन बारिश नहीं हुई। प्रिया ने आगे बताया कि जब उन्होंने कूलर या एयर कंडीशनर खरीदने की कोशिश की, तो कुछ भी मिल नहीं रहा था और उसे डिलीवर होने में सात दिन लगने वाले थे।
प्रिया ने यहां तक बताया कि उनके इलाके में एसी और कूलर की ज्यादा मांग होने की वजह से कूलिंग डिवाइस किराए पर लेना भी मुमकिन नहीं हुआ।
प्रिया ने आगे बताया, आखिर में उन्होंने ऑनलाइन एक कूलर बुक किया, लेकिन इससे पहले वो रविवार का दिन एक होटल में बिताने चली गईं।
यह भी पढ़ें- बेंगलुरु में टेक कर्मी ने ऑफिस क्रेडिट कार्ड से उड़ाए 27 लाख रुपये, पकड़े जाने पर बॉस को अश्लील फोटो भेजकर दी धमकी
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।