Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घने कोहरे से चेन्नई हवाईअड्डे पर उड़ानें बाधित, कई विमान डायवर्ट

    Updated: Mon, 09 Feb 2026 04:47 AM (IST)

    रविवार को चेन्नई हवाईअड्डे पर घने कोहरे के कारण उड़ान संचालन बाधित हुआ। कम दृश्यता के चलते तीन उड़ानों को पास के हवाईअड्डों पर मोड़ना पड़ा, जिनमें कुआ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    कोहरे के कारण उड़ान सेवा बाधित (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई हवाईअड्डे पर रविवार को घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से उड़ान संचालन बाधित रहा। अधिकारियों ने बताया कि चेन्नई आने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ान समेत तीन उड़ानों को निकटवर्ती हवाईअड्डों की तरफ ले जाया गया। कुछ उड़ानों में मामूली देरी भी हुई।

    अधिकारी ने बताया, चेन्नई के मीनांबक्कम हवाईअड्डे पर मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। सुबह 5:30 बजे दृश्यता लगभग 1500 मीटर थी, जो 6:30 बजे तक घटकर 350 मीटर रह गई और कोहरे के कारण 7:30 बजे तक घटकर 150 मीटर हो गई।

    कुआलालंपुर और हैदराबाद से आने वाली दो उड़ानों को तिरुचिरापल्ली की ओर मोड़ दिया गया, जबकि शहर जाने वाली एक प्राइवेट उड़ान बेंगलुरु लौट गई। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)