Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छत्तीसगढ़: महतारी वंदन योजना से 5 लाख महिलाओं के नाम कटने पर हंगामा, कांग्रेस ने बीजेपी से पूछा सवाल

    Updated: Sat, 11 Oct 2025 04:03 PM (IST)

    छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना अब सियासी घमासान का केंद्र बन गई है। इस योजना से लगभग 5 लाख महिलाओं को लाभार्थियों की सूची से हटा दिया गया है, जिस पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस का आरोप है कि यह छत्तीसगढ़ की महिलाओं के साथ धोखा है और उसने सरकार से हटाई गई महिलाओं की सूची सार्वजनिक करने की मांग की है।

    Hero Image

    छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना से 5 लाख महिलाओं के नाम गायब। फोटो - X/@AmitShah

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना शुरू की थी। पिछले साल शुरू हुई इस योजना को लेकर अब राज्य में सियासी घमासान मच गया है। नारी सशक्तिकरण के लिए लागू हुई यह योजना सवालों के कठघरे में है। पिछले कुछ सालों में लगभग 5 लाख महिलाओं को लाभार्थियों की सूची से निकाल दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2024 में रायपुर से महतारी वंदन योजना की घोषणा की थी। इस योजना के तहत 70.12 लाख महिलाओं के खाते में 655.57 रुपये ट्रांसफर किए गए थे। यह योजना राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक थी।

    5 लाख महिलाओं के नाम हटाए

    2023 में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी सरकार ने 21 साल से अधिक सभी महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने की घोषणा की थी। इस साल अक्टूबर में गृह मंत्री अमित शाह ने योजना की 20वीं किश्त जारी की, जिसका लाभ केवल 64.94 महिलाओं को ही मिला। इस लिस्ट में लगभग 5 लाख महिलाओं के नाम नहीं थे।

    कांग्रेस ने उठाए सवाल

    महतारी वंदन योजना में लाभार्थियों की संख्या में आई कमी के बाद कांग्रेस सरकार ने भी सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस के प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर के अनुसार, "पीएम मोदी ने स्कीम लॉन्च की तो पहली किश्त में 70 लाख महिलाओं को पैसे मिले थे। मगर, 20वीं किश्त में 5 लाख महिलाओं के नाम हटा दिए गए। यह छत्तीसगढ़ की महिलाओं के साथ धोखा है।"

    कांग्रेस ने सरकार से मांग की है कि जिन महिलाओं के नाम सूची से निकाले गए हैं, वो लिस्ट सार्वजनिक की जाए। कांग्रेस का आरोप है कि कई जरूरतमंद महिलाओं के नाम सूची में शामिल नहीं है।

    यह भी पढ़ें- बीजापुर के जंगल में IED ब्लास्ट, कोबरा बटालियन का जवान घायल