Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    75 करोड़ में तैयार होगा सीआईएसएफ का नया मुख्यालय, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने दिल्ली में रखी आधारशिला

    Updated: Tue, 23 Jun 2026 12:03 AM (IST)

    केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने दिल्ली में सीआईएसएफ के नए मुख्यालय की आधारशिला रखी, जो 75.78 करोड़ रुपये की लागत से मई 2028 तक पूरा होगा। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) के नए मुख्यालय भवन की आधारशिला रखी। यह आधुनिक भवन लोधी रोड स्थित वर्तमान मुख्यालय के निकट सीजीओ काम्प्लेक्स में बनाया जाएगा।

    नौ मंजिला इस भवन का निर्माण केंद्रीय लोक निर्माण विभाग द्वारा 0.66 एकड़ क्षेत्र में लगभग 75.78 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। परियोजना के मई 2028 तक पूर्ण होने की उम्मीद है।

    इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से हैदराबाद में सीआईएसएफ की दो नई इमारतों तथा तमिलनाडु के शिवगंगा में एक अन्य भवन का उद्घाटन भी किया। इन तीनों परियोजनाओं की कुल लागत 136.03 करोड़ रुपये बताई गई है।

    अपने संबोधन में बंदी संजय कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के जवानों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है।

    उन्होंने सीआईएसएफ द्वारा विकसित पोर्ट सिक्योरिटी ट्रेनिंग पोर्टल का भी शुभारंभ किया। यह पोर्टल निजी सुरक्षा कर्मियों को प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। हाल ही में सीआइएसएफ को देश के सभी बड़े और छोटे समुद्री बंदरगाहों की सुरक्षा का दायित्व सौंपा गया है। वर्तमान में बल देश के लगभग 250 बंदरगाहों में से 12 की सुरक्षा संभाल रहा है।

    फेशियल रिकग्निशन डाटा को एकीकृत करेगा सीआईएसएफ

    इस दौरान सीआईएसएफ महानिदेशक प्रवीर रंजन ने बताया कि बल दिल्ली में एक अत्याधुनिक डाटा फ्यूजन सेंटर स्थापित करने की योजना बना रहा है। यह केंद्र देश के प्रमुख हवाई अड्डों से प्राप्त फेशियल रिकग्निशन डाटा को एकीकृत करेगा।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि भविष्य में सीआईएसएफ की सुरक्षा व्यवस्था के तहत लगे करीब 1.5 लाख सीसीटीवी कैमरों को भी एक नेटवर्क से जोड़ने की योजना है। उन्होंने कहा कि फोर्स अपनी सुरक्षा वाले महत्वपूर्ण इंस्टालेशन्स पर एक इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बना रही है।

    आईएसएफ की सुरक्षा के दायरे में कुल 359 यूनिट हैं, जिनमें एयरोस्पेस, न्यूक्लियर और पावर प्लांट, और 73 सिविल एयरपोर्ट शामिल हैं।

    (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)