Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जयपुर में बड़ा हादसा: चाय की दुकान में सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप, इलाके में फैली दहशत

    Updated: Thu, 09 Apr 2026 12:07 AM (IST)

    जयपुर में एक दिल दहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आग की लपटों के बीच अचानक एक जोरदार धमाका होता है और सिलेंडर के परखच्चे उड़ जाते हैं। सौ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जयपुर में चाय की दुकान में सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप (सांकेतिक तस्वीर)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जयपुर के करणी विहार थाना क्षेत्र के धावास इलाके में एक चाय की दुकान पर भीषण एलपीजी सिलेंडर विस्फोट की रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है।

    घटना का एक दिल दहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आग की लपटों के बीच अचानक एक जोरदार धमाका होता है और सिलेंडर के परखच्चे उड़ जाते हैं। सौभाग्य से, रात का समय होने और दुकान बंद होने के कारण इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

    पुलिस के अनुसार, दुकान मालिक रात को दुकान बंद कर घर जा चुका था। हालांकि आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट को इसकी वजह माना जा रहा है। करणी विहार थाना पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।