हादसों की 'दही हांडी', उत्सव के दौरान मुंबई और पुणे में 2 लोग मौत; 210 से ज्यादा घायल
मुंबई और ठाणे में दही हांडी उत्सव के दौरान दो लोगों की मृत्यु हो गई और 210 लोग घायल हो गए। शिवसेना (UBT) और मनसे के नेता भी इस उत्सव में शामिल हुए। बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा चंकी पांडे और सुनील शेट्टी भी ठाणे में आयोजित उत्सव में शामिल हुए। अभिनेता गोविंदा ने अपने कुछ लोकप्रिय गानों पर ठुमके भी लगाए।

पीटीआई, मुंबई। मुंबई और ठाणे में 'दही हांडी' उत्सव के दौरान दो लोगों की मौत हो गई और 210 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
इस उत्सव में मशहूर हस्तियों सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। ठाणे में बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा, चंकी पांडे और सुनील शेट्टी शनिवार को आयोजित इस उत्सव में शामिल हुए।
हांडी उत्सव में शामिल हुए राजनेता
महाराष्ट्र में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए दोनों दलों के बीच संभावित गठबंधन की अटकलों के बीच, शिवसेना (यूबीटी) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कुछ नेता भी इस उत्सव में शामिल हुए। वहीं, दूसरी ओर दही हांडी महोत्सव में राजनेताओं ने भी शिरकत की। शिवसेना (UBT) और MNS द्वारा मुंबई सहित कई इलाकों में दही हांडी का आयोजन किया गया।
ठाणे के कई मंडलों में इस उत्सव में भारी भीड़ उमड़ी, जहां अभिनेता गोविंदा, चंकी पांडे और सुनील शेट्टी भी समारोह में शामिल हुए। ठाणे के टेंबी नाका इलाके में आयोजित दही हांडी उत्सव में अभिनेता गोविंदा ने अपने कुछ लोकप्रिय गानों पर ठुमके भी लगाए। इस दौरान उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।