'यह अनुचित है...', देश के विकास और 'हिंदू रेट ऑफ ग्रोथ' पर PM मोदी का बयान; कहा- दुनिया को इंडिया पर भरोसा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की धीमी आर्थिक वृद्धि को 'हिंदू रेट ऑफ ग्रोथ' कहना हिंदू आस्था को बदनाम करने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि हिं ...और पढ़ें
-1765028931273.webp)
PM मोदी बोले- हिंदू धर्म को देश की विकास दर से जोड़ना गलत (फाइल फोटो)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक निजी समाचार पत्र के कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए कहा कि भारत की कुछ दशकों पहले की धीमी आर्थिक बढ़त को 'हिंदू रेट ऑफ ग्रोथ' कहना हिंदू आस्था को बदनाम करने की कोशिश है।
पीएम मोदी ने कहा कि हिंदू जीवन शैली को गलत तरीके से विकास से जोड़कर पेश किया गया, जो पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने कहा कि जब दुनिया कई हिस्सों में बंटी हुई है, भारत एक पुल बनाने वाले देश की तरह काम कर रहा है।
उन्होंने बताया कि 21वीं सदी का 1/4 हिस्सा बीत चुका है और इस दौरान दुनिया ने कई बड़ी चुनौतियांजैसे वैश्विक आर्थिक संकट और महामारीदेखी हैं। इन मुश्किलों के बीच भी भारत आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है।
‘दुनिया में मंदी, भारत में विकास’
पीएम मोदी ने कहा कि आज जब दुनिया अनिश्चितताओं से भरी है, तब भारत एक अलग लीग में नजर आ रहा है। उन्होंने कहा, "जब दुनिया मंदी की बात करती है, तब भारत विकास की कहानी लिखता है। जब दुनिया भरोसे के संकट से जूझती है, तब भारत भरोसे का मजबूत स्तंभ बनता है।"

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।