Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    दीवाली की अगली सुबह धुआं-धुआं दिल्ली, पहाड़ी राज्यों में भी जहरीली हुई हवा; कहां कितना है AQI?

    Updated: Tue, 21 Oct 2025 08:31 AM (IST)

    Delhi AQI: दीवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे भारत में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है। दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गया है, जिससे 36 क्षेत्र रेड जोन में हैं। पहाड़ी राज्यों जैसे उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी हवा दूषित हुई है। इसके अतिरिक्त, बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात बन रहा है, जिससे अंडमान-निकोबार, केरल और तमिलनाडु में बारिश की संभावना है।

    Hero Image

    दिल्ली एनसीआर में AQI 400 पार पहुंचा। फोटो- पीटीआई

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीते दिन पूरे भारत में दीवाली की धूम देखने को मिला, जिसका असर अगली सुबह के मौसम पर भी पड़ रहा है। दिल्ली समेत कई जगहों पर सुबह की शुरुआत हल्की धुंध और हवा में प्रदूषण के कणों के साथ हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदूषण का असर पूरे दिल्ली एनसीआर में देखने को मिल रहा है। नोएडा, गाजियाबाद समेत गुरुग्राम में भी AQI तेजी से बढ़ गया है। यही नहीं, पहाड़ी राज्यों की हवा भी दूषित हो गई है।

    दिल्ली के 36 इलाकों में रेड जोन

    दिल्ली एनसीआर की बात करें तो दीवाली की अगली सुबह दिल्ली की हवा बदतर हो चुकी है। ज्यादातर इलाकों को रेड जोन में रखा गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, आज सुबह जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 317 दर्ज किया गया है।

    Delhi AQI weather (2)

    दिल्ली के 36 इलाकों को रेड जोन में रखा गया है, जहां की हवा 'बहुत खराब' आंकी गई है। बीती राज राजधानी का AQI 344 दर्ज किया गया था। कई जगहों पर यह 400 के पास चला गया था। CPCB के अनुसार, सोमवार की रात द्वारका में AQI 417, अशोक विहार में 404, वजीरपुर में 423 और आनंद विहार में 404 दर्ज किया गया था।

    Delhi AQI weather (1)

    दिल्ली में ग्रैप-2 लागू

    बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में सिर्फ ग्रीन पटाखों को जलाने की अनुमति दी थी। मगर, दीवाली की रात कुछ घंटों की आतिशबाजी से ही हवा जहरीली हो गई है। नतीजतन, पूसा दिल्ली का AQI 999 तक पहुंच गया है। वहीं, बढ़ते वायु प्रदूषण के बाद राजधानी में ग्रैप-2 लागू कर दिया गया है।

    स्थान AQI स्थिति
    पूसा 999 बहुत खराब
    चांदनी चौक 500 बहुत खराब
    पंजाबी बाग 616  बहुत खराब
    शादीपुर 399  बहुत खराब
    वजीरपुर 408  बहुत खराब
    अशोक विहार 491  बहुत खराब
    रोहिणी 424  बहुत खराब
    आर. के. पुरम 500  बहुत खराब
    जहांगीरपुरी 410  बहुत खराब
    सोनिया विहार 400  बहुत खराब
    इंदिरापुरम, गाजियाबाद 285  बहुत खराब
    नोएडा सेक्टर-116 309  बहुत खराब
    गुरुग्राम सेक्टर-51 271 खराब

    पहाड़ों पर भी जहरीली हुई हवा

    उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी AQI का स्तर तेजी से बढ़ा है। नैनीताल में AQI 164 दर्ज किया गया है, तो वहीं देहरादून में AQI 218 पहुंच गया है।

    यूपी-बिहार में भी हुई धुंधली सुबह

    दीवाली में पटाखों का असर यूपी में भी देखने को मिला है। यूपी के ज्यादातर जिलों में सुबह हल्की धुंध देखने को मिली है। वहीं, राज्य में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। 26 अक्टूबर के बाद प्रदेश में मौसम करवट ले सकता है। वहीं, 22 अक्टूबर के बाद यूपी में ठंड का कहर बढ़ने की संभावना है।

    वहीं बिहार में भी मौसम सुहाना रहने की संभाना है। सुबह-शाम की हल्की ठंड के बीच दिन में तेज धूप से तापमान बढ़ सकता है। IMD ने बिहार को ग्रीन जोन में रखा है, जिससे राज्य में बारिश होने के कोई आसार नहीं है।

    चक्रवात का अलर्ट

    उत्तर भारत में 26 अक्टूबर तक बारिश होने की संभावना नहीं है। मगर, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बन रहा है, जो आज से जोर पकड़ सकता है।

    मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान के कारण 21-23 अक्टूबर तक अंडमान निकोबार द्वीप समूह से लेकर तटीय इलाकों में तेज हवा के साथ गर्जन और बरसात होने की संभावना है। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र तट से दूर रहने की सलाह दी है। इसके अलावा मौसम विभाग ने केरल और तमिलनाडु के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली की हवा हुई बेहद 'खतरनाक', AQI पहुंचा 900 के पार... दिवाली के जश्न में जमकर फूटे पटाखे