Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली ब्लास्ट: प्रियांक खरगे ने मांगा अमित शाह का इस्तीफा, पीएम मोदी से की जवाबदेही तय करने की मांग

    Updated: Tue, 11 Nov 2025 03:06 PM (IST)

    दिल्ली में हुए आतंकी हमले के बाद, कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने गृहमंत्री अमित शाह पर हमला बोला है। उन्होंने इंटेलिजेंस की विफलता का आरोप लगाते हुए शाह के इस्तीफे की मांग की। खरगे ने देश में हुई अन्य आतंकी घटनाओं का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना की और शाह को सबसे नाकाबिल गृह मंत्री बताया। इस हमले में 12 लोगों की जान गई और 20 से अधिक घायल हुए।  

    Hero Image

    प्रियांक खरगे, कर्नाटक सरकार में मंत्री। (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में सोमवार शाम को हुए आतंकी हमले ने देश राजधानी को दहला दिया। इस मामले की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी करेगी। जहां एक ओर दिल्ली आतंकी हमले की जांच जारी है, तो दूसरी ओर इस मामले में राजनीति भी तेज होते नजर आ रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे ने मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। कांग्रेस नेता प्रियांक खरगे ने दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद इंटेलिजेंस फेलियर का आरोप लगाते हुए अमित शाह के इस्तीफे की मांग की।

    प्रियांक खरगे ने उठाए सवाल

    बेंगलुरु में पत्रकारों से बात करते हुए प्रियांक खरगे ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह की जवाबदेही तय की जानी चाहिए। पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस नेता ने देश भर में हुई कई आतंकी घटनाओं की ओर इशारा किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की। प्रियांक खरगे ने कहा कि देश में इतनी आतंकी घटनाएं हुई, बावजूद इसके पीएम मोदी ने अमित शाह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

    अमित शाह पर प्रियांक खरगे ने साधा निशाना

    खरगे ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अमित शाह आजाद भारत के सबसे नाकाबिल गृह मंत्री हैं। देश में और कितने लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ेगी। दिल्ली, मणिपुर, पहलगाम क्या हमें जवाब मिले है? खरगे ने पूछा कि गृह मंत्री होने के नाते वह चुनावी मंच पर जाकर कहते हैं कि बांग्लादेशी भारत में घुसपैठ कर रहे हैं। इसके लिए कौन जिम्मेदार है? क्या इसके लिए विपक्ष जिम्मेदार है?

    दिल्ली में हुए ब्लास्ट में 12 लोगों की मौत

    उल्लेखनीय है कि सोमवार शाम दिल्ली में हुए आतंकी हमले में 12 लोगों की जान गई है। इस घटना में 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम को दिल्ली में लाल किले के मेट्रो स्टेशन के पास एक ट्रैफिक सिग्नल पर एक धीमी गति से चल रही कार में धमाका हुआ। इस धमाके में कई गाड़ियां जल गईं। (समाचार एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ)