Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में SIR का एलान, EC ने बताई तारीख

    Updated: Thu, 14 May 2026 02:53 PM (IST)

    चुनाव आयोग ने 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (SIR) के तीसरे चरण की घोषणा की है। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR का आदेश

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने देश के 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (SIR) के तीसरे चरण की शुरुआत करने की घोषणा कर दी है। इस महाअभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (BLO) मतदाताओं के घर-घर जाकर उनसे सीधा संपर्क करेंगे।

    चुनाव आयोग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर पूरा देश इसके दायरे में आ जाएगा।

    चुनाव आयोग ने बताया कि SIR के तीसरे चरण का शेड्यूल, जनगणना के तहत चल रही हाउस लिस्टिंग के साथ-साथ काम करने वाली कॉमन फील्ड मशीनरी को ध्यान में रखकर तय किया गया है।

    चुनाव आयोग के अनुसार, SIR के तीसरे चरण के दौरान 3.94 लाख से ज्यादा बूथ लेवल अधिकारी 36.73 करोड़ वोटरों के घर-घर जाकर संपर्क करेंगे।

    किन-किन राज्यों में होगा SIR का काम

    जिन राज्यों में SIR का काम शुरू होने जा रहा है, उसमें ओड़िशा, मिजोरम, सिक्किम, मणिपुर, दमन दीव, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगड़, तेलंगाना, पंजाब, कर्नाटक, मेघालय, महाराष्ट्र, झारखंड, दिल्ली, नागालैंड और त्रिपुरा शामिल है।

    किस राज्य की मतदाता सूची कब होगी जारी?

    16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR का काम 01 जुलाई 2026 से शुरू किया जाएगी।

    दादर नागर और दमन दीव की अंतिम मतदाता सूची 11 सितंबर 2026 को जारी की जाएगी।

    उड़ीसा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर की अंतिम मतदाता सूची 06 सितंबर 2026 को जारी की जाएगी।

    उत्तराखंड में अंतिम मतदाता सूची 15 सितंबर को जारी होगी।

    आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ा में अंतिम 22 सितंबर 2026 को जारी होगी।

    तेलंगाना और पंजाब में अंतिम मतदाता सूची 1 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

    कर्नाटक, मेघालय, महाराष्ट्र, झारखंड, दिल्ली की अंतिम मतदाता सूची 07 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

    वहीं, नागालैंड, की अंतिम मतदाता सूची 22 नवंबर और त्रिपुरी की अंतिम मतदाता सूची 23 दिसंबर 2026 को जारी की जाएगी।

    ec list

    13 राज्यों में हो चुका है SIR का काम

    गौरतलब है कि चुनाव आयोग अब तक बिहार, उत्तर प्रदेश सहित 13 राज्यों में एसआइआर का काम पूरा कर चुका है। साथ ही एसआइआर के बाद तैयार हुई नई मतदाता सूची के आधार पर बिहार सहित छह राज्यों में विधानसभा चुनाव भी करा चुका है। 

    तीसरे चरण की प्रकिया पूरी होने के बाद सिर्फ हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख बच जाएगा, जहां SIR का काम किया जाएगा।

    (समाचार एजेंसी के इनपुट के साथ)

    खबरें और भी