मोहन भागवत के कार्यक्रम में सलमान खान को आमंत्रित करने में गलत क्या- एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मोहन भागवत के कार्यक्रम में अभिनेता सलमान खान को आमंत्रित करने पर आरएसएस का बचाव किया। शिंदे ने कहा कि सलमा ...और पढ़ें

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे। (फाइल)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के एक कार्यक्रम में अभिनेता सलमान खान को आमंत्रित किए जाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का बचाव करते हुए सवाल किया कि आरएसएस के कार्यक्रम में सलमान खान को आमंत्रित करने में गलत क्या है?
सलमान खान समेत कई फिल्मी हस्तियां एक कार्यक्रम में शामिल हुईं, जिसे भागवत ने संबोधित किया था। मुंबई के नेहरू केंद्र में आयोजित यह कार्यक्रम आरएसएस के शताब्दी समारोह के अंतर्गत आयोजित किया गया था।
शिंदे ने कहा कि सलमान खान भारतीय नागरिक हैं तथा देश की परंपराओं और संस्कृति में विश्वास रखते हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आरएसएस एक देशभक्त संगठन है और देशभक्ति आरएसएस कार्यकर्ताओं के रोम रोम में बसी है।
आरएसएस के कार्यक्रम में सलमान खान को भागवत के साथ बातचीत करते देखे जाने के बाद शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने रविवार को आरएसएस पर कटाक्ष किया था। राउत ने पूछा था कि क्या यह अभिनेता सलमान खान का स्वागत था या संघ और उसकी शाखाओं में मुसलमानों का भी स्वागत है?
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।