Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गर्भवती महिला के साथ हैवानियत की सारी हदें पार, घर में जबरन घुसकर किया सामूहिक दुष्कर्म

    Updated: Tue, 04 Nov 2025 07:21 PM (IST)

    बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट में घर में घुसकर एक गर्भवती महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी है। बताया गया है कि बदमाशों की हैवानियत से महिला का गर्भ नष्ट हो गया। और तो और वहीं इस घटना के बाद पीडि़ता को उसके पति ने छोड़ दिया है।

    Hero Image

    प्रतीकात्मक फोटो

    राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट में घर में घुसकर एक गर्भवती महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी है। बताया गया है कि बदमाशों की हैवानियत से महिला का गर्भ नष्ट हो गया। और तो और वहीं इस घटना के बाद पीडि़ता को उसके पति ने छोड़ दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूत्रों के अनुसार महिला बशीरहाट के सीमावर्ती इलाके में एक ईंट-भट्ठे में काम करती है। पीडि़ता ने सोमवार को बशीरहाट थाने में दर्ज अपनी शिकायत में कहा है कि तीन दिन पहले रात में दो बदमाश उसके घर में जबरन घुस आए। उस समय उसका पति घर पर नहीं था।

    घर ने जबरन घुस कर किया दुष्कर्म 

    घर पर किसी के न होने का फायदा उठाकर दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बदमाश उसे गंभीर हालत में छोडक़र भाग गए। जाते-जाते उन्होंने धमकी दी कि घटना के बारे में किसी को बताया, तो इसका अंजाम काफी बुरा होगा।

    घटना के बाद महिला की तबीयत बिगडऩे लगी। उसके निजी अंगों से तेजी से रक्तश्राव होने लगा। उसे अहसास हुआ कि उसका गर्भ भी नष्ट हो गया है। वह तीन दिन तक घर में ही पड़ी रही। पीडि़ता ने बताया कि उसका पति रिक्शा चालक है तथा किसी के काम से वह बाहर गया था। तीन दिन बाद जब वह घर लौटा, तो उसने सारी बातें बताई।

    मामले की जांच जारी 

    इसके बाद उसका पति यह कहकर चला गया कि अब उसे उसकी जरूरत नहीं है। स्थिति थोड़ी ठीक होने के बाद पीडि़ता ने हिम्मत जुटाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई। महिला ने दावा किया कि वह एक आरोपित को पिछले कुछ महीनों से जानती है। दूसरे को वह नहीं जानती।

    पुलिस ने महिला को इलाज के लिए बशीरहाट जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू की है। अभी तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।