जमाखोरी ने बढ़ाई रसोई गैस किल्लत, लगी लंबी कतारें; देशभर में बुरा हाल
पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण देश में रसोई गैस की किल्लत बढ़ गई है। जमाखोरी और कालाबाजारी ने समस्या को और गंभीर बना दिया है, जिससे गैस एजेंसियों पर ल ...और पढ़ें

जमाखोरी ने बढ़ाई रसोई गैस किल्लत लगी लंबी कतारें (फाइल फोटो)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण देश में उत्पन्न रसोई गैस की किल्लत का असर आम जनजीवन पर दिखने लगा है। आवश्यक सेवा रखरखाव कानून (एस्मा) लागू किए जाने के बावजूद रसोई गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी और जमाखोरी ने समस्या बढ़ा दी है।
अफवाहों के कारण संकट और बढ़ा है। अचानक मांग बढ़ने से बुकिंग और डिलीवरी में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लंबी कतार दिखी।राजधानी दिल्ली में कई इलाकों में चाय व नाश्ते की दुकानें बंद करनी पड़ी हैं। जिन्होंने दुकानें खोलीं, उन्होंने खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतें बढ़ा दीं।
क्यों हो रही परेशानी?
कमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति बाधित होने से 70 प्रतिशत रेस्तरां का संचालन प्रभावित है। दिल्ली में 50 हजार से अधिक रेस्तरां, बार, पब हैं। नेशनल रेस्तरां एसोसिएशन आफ इंडिया के कोषाध्यक्ष मनप्रीत सिंह ने बताया कि अभी कर्मचारियों के रोजगार पर असर नहीं पड़ा है, लेकिन होम डिलीवरी प्रभावित होने से गिग वर्करों के सामने समस्या खड़ी हो गई है।
इस बीच, गिग वर्कर के संगठन ने सरकार से हस्तक्षेप कर राहत की मांग की है। पीएनजी आपूर्तिकर्ता आइजीएल के अनुसार, नए कनेक्शन के लिए लोगों के काल दोगुने हो गए हैं। प्रतिदिन एक हजार से अधिक नए कनेक्शन लगाए जा रहे हैं।उत्तर प्रदेश में गैस पासबुक की केवाईसी और 25 दिन से पहले बु¨कग न करने के निर्देश हैं, जिससे अतिरिक्त सिलिडर के लिए मारामारी मची है।
कई जगह गैस बु¨कग में दिक्कतें आ रही हैं। गैस सिलिंडर की कालाबाजारी की शिकायतें आ रही हैं। ब्लैक में 1500 रुपये तक में घरेलू रसोई गैस सिलिंडर मिल रहे हैं। कालाबाजारी रोकने के लिए गुरुवार को लखनऊ सहित कई जिलों में छापेमारी की गई। सरकार ने कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
पंजाब में क्या हो रही दिक्कत?
पंजाब में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की कमी का मुद्दा विधानसभा में उठा। एक दिन पहले खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के मंत्री लालचंद कटारूचक की तरफ से केंद्र सरकार के खिलाफ लाया गया निंदा प्रस्ताव बहस के बाद पारित कर दिया गया। हरियाणा में हिसार, करनाल, झज्जर, जींद और कुरुक्षेत्र में ओटीपी न आने और सर्वर संबंधी दिक्कतों के कारण उपभोक्ताओं को बु¨कग में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
कई उपभोक्ताओं ने बु¨कग के बाद भी सिलिंडर न मिलने और बुकिंग रद होने की शिकायत की। ग्रामीण क्षेत्रों में डिलीवरी बाधित होने से लोग 20-30 किलोमीटर दूर शहरों तक पहुंच रहे हैं।बिहार में ग्रामीण इलाके से लेकर शहर की गैस एजेंसियों के कार्यालयों में उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ रही है।
पटना प्रशासन ने पाटलिपुत्र थाने में एक डिलीवरी ब्वाय पर सिलिंडर की डिलीवरी नहीं करने की प्राथमिकी कराई है। जिला प्रशासन ने कालाबाजारी रोकने के लिए 28 धावा दल का गठन किया है। मुजफ्फरपुर में गैस नहीं मिलने से नाराज काफी संख्या में उपभोक्ता डीएम कार्यालय पहुंच गए।
बिहार में भी परेशानी
दरभंगा में सांसद गोपालजी ठाकुर के नाम और तस्वीर के साथ इंटरनेट मीडिया पर एक फर्जी पोस्ट कर लोगों से अनुरोध किया गया है कि अपना खाली सिलिंडर लेकर ससमय सांसद के निजी आवास पर पहुंचे। सांसद ने इसे अफवाह बताया है। झारखंड में एजेंसियों ने सिलिंडरों की होम डिलीवरी लगभग बंद कर दी है।
बंगाल में कई स्कूलों में रसोई गैस सिलिंडर की कमी से दोपहर के भोजन (मिड डे मील) कार्यक्रम पर असर पड़ना शुरू हो गया है और इसके कारण अधिकारी लकड़ी जैसे वैकल्पिक ईंधन का उपयोग करने या छात्रों को सीमित खाद्य पदार्थ परोसने के लिए मजबूर हैं।
इंदौर में अवैध रसोई गैस भंडार सील, 66 सि¨लडर जब्तमध्य प्रदेश के इंदौर में बु¨कग के चार से पांच दिन बाद रसोई गैस सिलिंडर की डिलीवरी हो पा रही है, लेकिन अन्य शहरों में और समय लग रहा है। इंदौर के अवैध गैस गोदाम पर प्रशासन की टीम ने छापा मारा।
छापे में 24 व्यावसायिक गैस सिलिंडर और 42 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए गए। कंपनियों का कहना है कि अचानक बुकिंग में भारी बढ़ोतरी के कारण सर्वर पर दबाव बढ़ गया है। राजस्थान के सवाईमाधोपुर, भीलवाड़ा एवं चित्तौड़गढ़ जिलों में कुछ होटल और रेस्तरां बंद हुए। पर्यटन नगरी जैसलमेर,उदयपुर एवं जयपुर में गैस के सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं।
उत्तराखंड में परेशान लोग
उत्तराखंड में रसोई गैस सिलिंडर के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। देहरादून में सुबह चार बजे ही लोग एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं। हरिद्वार के भगवानपुर में थाने में ट्रक ले जाकर उपभोक्ताओं को सिलिंडर वितरित करने पड़े। हिमाचल प्रदेश में घरेलू गैस का पर्याप्त स्टाक बताया गया है। कई जगह से बुकिंग के बाद ओटीपी न आने की शिकायतें आई हैं। जम्मू-कश्मीर में भी आनलाइन बुकिंग बंद होने से लोग परेशान रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।