Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Video: स्कूटी पर जा रही थी लड़कियां, बाइक सवार लड़कों ने कर दी ऐसे हरकत; फिर लग गई क्लास

    Updated: Wed, 27 Aug 2025 07:24 PM (IST)

    हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके में तीन लड़के बाइक पर लड़कियों का पीछा करते और मोरपंख से छूते हुए दिखे। अनिकेत शेट्टी नामक एक व्यक्ति ने बीच में आकर लड़कियों को बचाया। अनिकेत और उनकी पत्नी ने घटना का वीडियो बनाया और पुलिस को सूचित किया। साइबराबाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

    Hero Image
    हैदराबाद बाइक सवार लड़कों की शर्मनाक हरकत (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें तीन लड़के बाइक पर बैठकर सड़क पर चल रही लड़कियों का पीछा करते और मोरपंख से उन्हें छूते हुए दिखाई दे रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब बाइक सवार लड़के लड़कियों को परेशान कर रहे थे तो उस दौरान एक शख्स जिसका नाम अनिकेत शेट्टी ने उसने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत बीच में आकर लड़कियों को बचाया।

    कहां की है घटना?

    अनिकेत शेट्टी ने बताया कि ये घटना जुबली हिल्स के नीरूज सिग्नल के पास हुई। तीनों युवक बाइक पर सवार होकर दो महिलाओं का पीछा कर रहे थे और उन्हें मोरपंख से छूने की कोशिश कर रहे थे।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि अनिकेत शेट्टी और उनकी पत्नी कार से ही इन लड़कों पर चिल्लाते हैं। इस दौरान अनिकेत की पत्नी ने पूरे मामले का वीडियो बना लिया और बाइक का नंबर भी रिकॉर्ड कर लिया, ताकि पुलिस को इसके बारे में बताया जा सके।

    सोशल मीडिया पर बताई पूरी बात

    अनिकेत शेट्टी ने एक्स पर इस घटना की जानकारी दी और साइबराबाद पुलिस को टैग करते हुए बाइक का नंबर साझा किया। उन्होंने लिखा, "ये तीन घटिया लोग लड़कियों को मोरपंख से छू रहे थे, तब मैंने गाड़ी का शीशा नीचे करके उन्हें डांटा।"

    वीडियो सामने आने के बाद साइबराबाद ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। कुछ ही घंटों के बाद माधापुर पुलिस स्टेशन ने जानकारी दी कि सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ लिया गया है। पुलिस ने खुद से केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।

    लोगों का फूटा गुस्सा

    सोशल मीडिया पर लोगों ने अनिकेत और उसकी पत्नी की जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, "आपने बहुत अच्छा काम किया। ऐसे सड़क के दरिंदों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। महिलाओं को परेशान करना अपराध है, मजाक नहीं।"

    MP News: भिंड में विधायक और कलेक्टर के बीच तनातनी, MLA ने मारने के लिए उठाया हाथ; वीडियो वायरल