Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    पहाड़ों पर बर्फबारी से दिल्ली समेत यूपी-बिहार में बढ़ेगी ठंड, इन राज्यों में चक्रवाती तूफान का अलर्ट

    Updated: Wed, 22 Oct 2025 08:01 AM (IST)

    IMD Weather Update: मानसून की विदाई के बाद भी, मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। खासकर चक्रवाती तूफान के कारण तमिलनाडु (रेड अलर्ट) और केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना (ऑरेंज अलर्ट) में तेज बरसात होने की संभावना है। पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ से बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 

    Hero Image

    IMD का मौसम पर ताजा अपडेट। फाइल फोटो

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मानसून की विदाई के बाद कई राज्यों में हल्की ठंड देखने को मिल रही है। हालांकि, इसी बीच मौसम विभाग ने देश के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान जोर पकड़ रहा है, जिसका असर तटीय इलाकों पर होगा। ऐसे में समुद्र पूरे उफान पर है। आइए जानते हैं आज किन राज्यों में बारिश की संभावना है?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विभाग के अनुसार, आज अक्टूबर को तमिलनाडु में तेज से बहुत तेज बारिश होने की संभावना है। खासकर तमिलनाडु के तटों पर बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में तेज बारिश होने की संभावना जताई है। इन राज्यों में बरसात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट

    उत्तर भारत की बात करें तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी राज्यों में भी आज बारिश के साथ-साथ हिमपात होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश और बिजली गिरने की भी संभावना है। हालांकि, 23-25 अक्टूबर तक इन राज्यों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है।

    Uttarakhand Kedarnath

    दिल्ली एनसीआर में मौसम का हाल

    दीवाली के बाद से ही राजधानी दिल्ली में ग्रैप-2 लागू कर दिया गया है। दिल्ली एनसीआर के ज्यादातर इलाकों में हवा बेहद खराब हो चुकी है। दिल्ली में सुबह की शुरुआत हल्की धुंध के साथ हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि 21-24 अक्टूबर तक दिल्ली में बादल छाए रहने की संभावना है। इस बीच तापमान 18-33 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

    Delhi AQI weather

    यूपी-बिहार में गिरेगा पारा

    उत्तर प्रदेश और बिहार में पारा गिरने की उम्मीद है। दोनों राज्यों के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। इस दौरान हल्की धुंध के साथ दिन में तेज धूप देखने को मिल सकती है। वहीं, दोनों राज्यों में सुबह-शाम ठंड बढ़ने की संभावना है। IMD के अनुसार, अगले कुछ दिन यूपी-बिहार में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।

    अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान में भी मौसम सामान्य बना रहेगा। जयपुर समेत आसपास के इलाकों में दिन के समय धूप देखने को मिलेगी। वहीं, पाकिस्तानी सीमा से सटे इलाकों में ठंड बढ़ने की संभावना है। इन जगहों पर तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से भी कम हो सकता है। इसके अलावा हरियाणा और पंजाब में भी न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। इस दौरन हल्की ठंड के साथ सुबह कोहरा छाए रहने के आसार हैं।

    यह भी पढ़ें- हिमाचल-लद्दाख से लेकर पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भूकंप के झटके, आधी रात में घरों से बाहर निकले लोग