Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड; पढ़ें यूपी-बिहार समेत दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

    Updated: Tue, 04 Nov 2025 08:02 AM (IST)

    IMD Weather Update: देश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिससे 4-5 नवंबर को पश्चिमी भारत प्रभावित होगा। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से मैदानी राज्यों में ठंड बढ़ेगी। पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश व बर्फबारी की संभावना है। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार में भी बारिश का येलो अलर्ट है। दिल्ली में सुबह की ठंड और शाम को गुलाबी ठंड का एहसास होगा।

    Hero Image

    IMD का मौसम पर ताजा अपडेट। फोटो- पीटीआई

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में सर्दियां दस्तक दे चुकी हैं। कई राज्यों में सुबह-शाम की गुलाबी ठंड के बीच पश्चिमी विक्षोभ फिर से एक्टिव हो गया है। इसका असर आज और कल यानी 4-5 नवंबर को पश्चिमी भारत पर देखने को मिल सकता है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण मैदानी राज्यों में भी ठंड एकाएक बढ़ सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक पंजाब, हरियाणा में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में हल्की बरसात के साथ बर्फबारी होने का अनुमान है।

    मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों के अलावा तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में हल्की बारिश के साथ बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना है।

    4 Nov Weather Update

    दिल्ली में गुलाबी ठंड का एहसास

    राजधानी दिल्ली में भी सुबह ने ठंड की चादर ओढ़ ली है। सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे और धुंध के साथ हुई है। हालांकि, दिन में मौसम साफ रहने के कारण तेज धूप देखने को मिलेगी। मगर, शाम को तापमान गिरने से ठंड का गुलाबी एहसास हो सकता है।

    IMD के अनुसार, 5-9 नवंबर तक राजधानी में तापमान 13-30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस बीच बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। साथ ही दिल्ली में दमघोंटू हवा भी लोगों की मुश्किल बढ़ाएगी।

    weather update

    कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

    मौसम विभाग ने नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस लिस्ट में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा का नाम शामिल है। वहीं, कल यानी 5 नवंबर को गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान आने की संभावना है।

    यूपी में गिरेगा पारा

    चक्रवात मोंथा का प्रभाव खत्म होने के बाद उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम साफ हो गया है। सुबह कोहरा और धुंध रहने के साथ मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 8 नवंबर तक यूपी में आसमान साफ रहेगा। राज्य में अगले एक हफ्ते तक बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, इस बीच पहाड़ों पर खराब मौसम के कारण मैदानी क्षेत्रों में तापमान तेजी से लुढ़क सकता है।

    weather update (2)

    बिहार में होगी झमाझम बारिश

    बिहार में चक्रवात मोंथा का असर अभी भी देखा जा सकता है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में पटना समेत आसपास के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की चेतावनी जारी की है। पटना, गया, मोतिहारी, दरभंगा, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, सुपौल और मधेपुरा में आज हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि, 4 नवंबर के बाद इन जिलों में तापमान कम हो जाएगा, जिससे ठंड बढ़ने के आसार हैं।

    यह भी पढ़ें- आज से देश के 12 राज्यों में SIR शुरू, 51 करोड़ मतदाता होंगे शामिल; 7 फरवरी को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट