Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'जहाजों में 30 भारतीय सवार थे', होर्मुज में हुए हमले की विदेश मंत्रालय ने की निंदा

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 02:46 PM (IST)

    विदेश मंत्रालय ने होर्मुज में जहाजों पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की है, जिसमें एक भारतीय नागरिक की मौत और 10 घायल हुए हैं। भारत ने ईरान के डिप्टी चीफ ऑ ...और पढ़ें

    HighLights

    1. होर्मुज में जहाजों पर हुए हमलों की भारत ने निंदा की।

    2. एक भारतीय नागरिक की मौत, 10 अन्य भारतीय घायल हुए।

    3. ईरानी दूतावास के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन को तलब किया।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने होर्मुज से गुजर रहे जहाजों पर ईरान द्वारा किए गए हमले की कड़ी निंदा की है। इन हमलों में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए थे।

    मंगलवार को जारी एक बयान में विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरते समय दो जहाजों MT अल बाहिया और MT मोम्बासा पर हुए हमलों को लेकर बहुत चिंतित है।

    भारत ने जताई चिंता

    मंत्रालय ने कहा, 'दोनों जहाजों के कुल 46 क्रू सदस्यों में 30 भारतीय नाविक शामिल थे। MT अल बाहिया पर सवार 12 भारतीय नागरिकों में से एक की दुखद मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। जबकि MT मोम्बासा पर सवार 18 भारतीय नागरिकों में से नौ घायल हुए हैं।'

    विदेश मंत्रालय ने पश्चिम एशिया में दोबारा शुरू हुए संघर्ष पर भी गहरी चिंता दोहराई और कहा कि हम पश्चिम एशियाई क्षेत्र में हमलों के फिर से शुरू होने और तनाव बढ़ने को लेकर अपनी गहरी चिंता दोहराते हैं और शांति के हित में हिंसा को तुरंत रोकने तथा बातचीत और कूटनीति का रास्ता अपनाने का आह्वान करते हैं।

    मंत्रालय ने कहा है कि ईरानी दूतावास के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन को भी तलब किया गया है और उनके सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया गया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि UAE में हमारा मिशन और पोस्ट स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और प्रभावित भारतीय नाविकों को हर संभव सहायता सुनिश्चित करने के लिए UAE अधिकारियों के संपर्क में हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- होर्मुज में जहाज पर हमले में भारतीय की मौत, MEA ने ईरान के राजनयिकों को किया तलब