Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दो चरणों में होगा भारत-ईयू व्यापार समझौता, वार्ता का एक और दौर रहा सफल

    Updated: Mon, 19 May 2025 06:12 AM (IST)

    भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर वार्ता का एक और दौर पूरा हो गया है। दोनों पक्षों के बीच दो चरणों में समझौता करने पर सहमति बनी है। अनिश्चित वैश्विक व्यापार माहौल के चलते यह फैसला लिया गया है। हालिया वार्ता में वस्तुओं सेवाओं और निवेश में बाजार पहुंच के प्रस्तावों पर ध्यान केंद्रित किया गया।

    Hero Image
    भारत-ईयू व्यापार समझौता दो चरणों में होगी डील। (फाइल फोटो)

    पीटीआई, नई दिल्ली। भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर वार्ता का एक और दौर पूरा हो गया है। एक अधिकारी ने बताया कि 16वें दौर की वार्ता में दोनों पक्षों के बीच दो चरणों में समझौता करने पर सहमति जताई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वैश्विक व्यापार के अनिश्चित माहौल, खासतौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ घोषणा से बने हालातों के चलते व्यापार समझौता दो चरणों में करने में सहमति बनी है।

    अधिकारी ने बताया कि हालिया वार्ता में दोनों पक्षों ने वस्तुओं, सेवाओं और निवेश में बाजार पहुंच के प्रस्तावों पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

    भारत ने भारत ने ऑस्ट्रेलिया के साथ भी व्यापार समझौतों पर दो चरणों में बातचीत की थी और अब अमेरिका के साथ भी इसी दृष्टिकोण से वार्ता की जा रही है।

    यदि दोनों पक्षों के बीच व्यापार समझौता होता है तो भारत के रेडिमेड गारमेट्स, औषधियां, स्टील, पेट्रोलियम उत्पाद और इलेक्ट्रिकल मशीनरी जैसे सामान ईयू के बाजारों में अधिक प्रतिस्पर्धी हो सकते हैं।