कर्नाटक में 27 से 10 मार्च तक जापान के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास करेगा भारत
रक्षा मंत्रालय ने कहा विभिन्न देशों के साथ भारत द्वारा किए जा रहे सैन्य प्रशिक्षणों की श्रृंखला में जापान के साथ होने वाला यह अभ्यास महत्वपूर्ण है। वर्तमान वैश्विक स्थिति की पृष्ठभूमि में दोनों देश जिस सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रहे हैं उसे देखते हुए भी महत्वपूर्ण है।

नई दिल्ली, प्रेट्र। भारत और जापान कर्नाटक के बेलगाम में 27 फरवरी से 10 मार्च तक संयुक्त सैन्य अभ्यास 'धर्म संरक्षक 2022' आयोजित करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए जापानी सैनिक शुक्रवार को बेलगाम पहुंच गए।
रक्षा मंत्रालय ने कहा, 'विभिन्न देशों के साथ भारत द्वारा किए जा रहे सैन्य प्रशिक्षणों की श्रृंखला में जापान के साथ होने वाला यह अभ्यास महत्वपूर्ण है। वर्तमान वैश्विक स्थिति की पृष्ठभूमि में दोनों देश जिस सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रहे हैं उसे देखते हुए भी महत्वपूर्ण है।' भारत, जापान, अमेरिका और आस्ट्रेलिया क्वाड समूह में शामिल हैं। हिंद-प्रशांत में महत्वपूर्ण समुद्री मार्गो को चीन के किसी भी घातक प्रभाव से मुक्त रखने के लिए यह समूह गठित किया गया है।
धर्म संरक्षक अभ्यास का उद्देश्य प्लाटून स्तर संयुक्त प्रशिक्षण है। इसमें जंगल और अर्ध शहरी एवं शहरी इलाकों में अभियान शामिल रहेगा। इस वर्ष के अभ्यास में भारतीय सेना की मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट और जापानी ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स की 30वीं इन्फैंट्री रेजिमेंट हिस्सा ले रही है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।