Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Iran Visa: ईरान में 15 दिन रुकने के लिए भारतीय पर्यटकों को नहीं होगी वीजा की जरूरत

    By Agency Edited By: Amit Singh
    Updated: Tue, 06 Feb 2024 10:47 PM (IST)

    ईरानी दूतावास ने कहा कि भारतीय पर्यटकों के लिए बिना वीजा प्रवेश की सुविधा चार शर्तों के साथ चार फरवरी से शुरू कर दी गई है। ईरान ने कहा है कि पासपोर्ट धारक व्यक्तियों को हर छह महीने में एक बार बिना वीजा ईरान में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी जिसमें अधिकतम 15 दिन रुकने की अनुमति होगी। 15 दिन की अवधि को बढ़ाया नहीं जा सकेगा।

    Hero Image
    ईरान में भारतीय पर्यटकों के लिए वीजा माफी की घोषणा।

    पीटीआई, नई दिल्ली। ईरान में 15 दिन रुकने के लिए भारतीय पर्यटकों को वीजा की जरूरत नहीं है। ईरान ने हवाई मार्ग से ईरान जाने वाले भारतीय पर्यटकों के लिए अधिकतम 15 दिनों के प्रवास के लिए वीजा-माफी की मंगलवार को घोषणा की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अधिकतम 15 दिन रुकने की अनुमति

    ईरानी दूतावास ने कहा कि भारतीय पर्यटकों के लिए बिना वीजा प्रवेश की सुविधा चार शर्तों के साथ चार फरवरी से शुरू कर दी गई है। ईरान ने कहा है कि पासपोर्ट धारक व्यक्तियों को हर छह महीने में एक बार बिना वीजा ईरान में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी, जिसमें अधिकतम 15 दिन रुकने की अनुमति होगी। 15 दिन की अवधि को बढ़ाया नहीं जा सकेगा।

    जिन भारतीयों को लंबे समय तक ईरान ने रहना हो या छह महीने की अवधि के भीतर कई बार ईरान जाना चाहते हों उन्हें अन्य प्रकार के वीजा के लिए भारत में ईरानी मिशनों से आवश्यक वीजा प्राप्त करना होगा। दिसंबर में, ईरान ने भारत, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, सहित 32 अन्य देशों के लिए वीजा जरूरतों को माफ करने का फैसला किया था।

    भारतीय पर्यटकों के लिए वीजा नियमों में ढील

    पिछले कुछ महीनों में ईरान भारतीय पर्यटकों को वीजा मुक्त पहुंच देने वाला नवीनतम देश बन गया है। वियतनाम, थाईलैंड, श्रीलंका ने भी भारतीय पर्यटकों के लिए वीजा नियमों में ढील दी है। पिछले साल की शुरुआत में, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने घोषणा की थी कि भारत और चीन के आगंतुकों को 1 दिसंबर से मलेशिया में 30-दिवसीय वीजा-मुक्त प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वीजा छूट अभी भी अपराध या हिंसा के रिकॉर्ड के लिए सुरक्षा जांच के अधीन है।

    इसी तरह, थाईलैंड ने घोषणा की कि भारतीय पर्यटकों को 10 नवंबर से छह महीने की अवधि के लिए देश में वीजा-मुक्त प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। यह घोषणा थाई कैबिनेट के एक निर्णय के बाद की गई, जो भारत और ताइवान के पर्यटकों को थाईलैंड में 30 दिनों तक रहने के लिए प्रवेश वीजा की आवश्यकता से छूट देने पर सहमत हुई, जो 10 मई, 2024 तक प्रभावी थी। इसके अलावा, श्रीलंका ने भारत, चीन और रूस सहित सात देशों के आगंतुकों को वीजा-मुक्त प्रवेश की भी अनुमति दी है।