बर्लिन और लंगकावी को पछाड़कर असम का जोरहाट बनेगा भारतीयों के लिए सबसे ट्रेंडिंग डेस्टिनेशन, इसलिए है खास
स्काईस्कैनर की रिपोर्ट के अनुसार, असम का जोरहाट 2026 में भारतीय यात्रियों के लिए सबसे पसंदीदा स्थान होगा, जिसने बर्लिन जैसे अंतर्राष्ट्रीय स्थलों को भी पीछे छोड़ दिया है। चाय बागानों और संस्कृति के लिए प्रसिद्ध जोरहाट की खोज में 493% की वृद्धि हुई है। 59% भारतीयों की अगले साल अधिक यात्रा करने की योजना है, जिससे यह गंतव्य और भी महत्वपूर्ण हो जाता है।

ट्रेंडिंग डेस्टिनेशन बनेगा सुंदर शहर जोरहाट।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। असम का सुंदर शहर जोरहाट 2026 के लिए भारतीय यात्रियों की सबसे लोकप्रिय गंतव्य (ट्रेंडिंग डेस्टिनेशन) बन जाएगा। स्काईस्कैनर के नवीनतम ट्रैवल ट्रेंड्स रिपोर्ट के अनुसार, जोरहाट ने बर्लिन, लैंगकावी और फुकेट जैसे अंतरराष्ट्रीय स्थलों को पछाड़कर यह शीर्ष स्थान हासिल करेगा।
रिपोर्ट के अनुसार, 59 प्रतिशत भारतीय अगले वर्ष अधिक यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। बुधवार को जारी की गई वार्षिक रिपोर्ट भारतीय यात्रियों की बदलती प्राथमिकताओं, मुख्य प्रेरणाओं और 2026 के लिए ट्रेंडिंग और सबसे वेल्यूफुल डेस्टिनेशन्स की जानकारी प्रदान करती है।
कौन सी डेस्टिनेशन्स टॉप पर?
रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि चाय बागानों और सांस्कृतिक धरोहर के लिए प्रसिद्ध जोरहाट ट्रेंडिंग डेस्टिनेशन्स में शीर्ष पर है। इसके खोज में 493 प्रतिशत की आश्चर्यजनक वृद्धि देखी गई। इसके बाद श्रीलंका का जैफना (325 प्रतिशत) और ओमान का मस्कट (211 प्रतिशत) स्थान प्राप्त हुए है।
इस अवसर पर भारत के टी20 कप्तान और स्काईस्कैनर ब्रांड एंबेसडर सूर्यकुमार यादव भी मौजूद थे। रिपोर्ट में अन्य उभरते हुए पर्यटन स्थलों में न्यूजीलैंड का क्वीनस्टाउन, थाईलैंड का चियांग राय और सऊदी अरब का अल-उला शामिल हैं। यह दर्शाता है कि भारतीय यात्री अब ऐसे गंतव्यों की ओर आकर्षित हो रहे हैं जो प्रामाणिकता और नवीनता दोनों प्रदान करते हैं।
जोरहाट के इस ट्रेंडिंग गंतव्य के रूप में उभरने से यह स्पष्ट होता है कि भारतीय यात्री अब घरेलू स्थलों के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर अनोखे और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध अनुभव की तलाश में हैं। चाय बागानों, प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत के कारण जोरहाट ने इस वर्ष भारतीय यात्रियों का ध्यान आकर्षित किया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।