Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    कन्नड़ अभिनेत्री दिव्या सुरेश ने मारी थी बेंगलुरु में लोगों को टक्कर, पुलिस ने जांच में किया खुलासा

    Updated: Sat, 25 Oct 2025 12:00 AM (IST)

    कुछ सप्ताह पहले बेंगलुरु में देर रात एक एक्सीडेंट हुआ था जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वहीं, पुलिस ने यह पता लगा लिया है कि वह एक्सीडेंट किसने किया था। पुलिस के मुताबिक, वह एक्सीडेंट कन्नड़ अभिनेत्री दिव्या सुरेश ने किया था और मौके से घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बचाय भाग गई थी।

    Hero Image

    कन्नड़ अभिनेत्री दिव्या सुरेश ने मारी थी बेंगलुरु में लोगों को टक्कर, पुलिस ने जांच में किया खुलासा (फोटो- सोशल मीडिया)

    डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कुछ सप्ताह पहले बेंगलुरु में देर रात एक एक्सीडेंट हुआ था जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वहीं, पुलिस ने यह पता लगा लिया है कि वह एक्सीडेंट किसने किया था। पुलिस के मुताबिक, वह एक्सीडेंट कन्नड़ अभिनेत्री दिव्या सुरेश ने किया था और मौके से घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बचाय भाग गई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने कन्नड़ अभिनेत्री और पूर्व बिग बॉस कन्नड़ प्रतियोगी दिव्या सुरेश की पहचान बेंगलुरु हिट-एंड-रन मामले में ड्राइवर के रूप में हुई। यह दुर्घटना 4 अक्टूबर को रात करीब 1.30 बजे ब्यातारायणपुरा में निथ्या होटल के पास हुई।

    इस मामले में 7 अक्टूबर को प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जो टक्कर मारने वाले दोपहिया वाहन के सवार किरण जी की शिकायत पर दर्ज की गई थी।

    किरण, जो अपनी चचेरी बहनों अनुषा और अनीता के साथ यात्रा कर रहे थे, उन्होंने आरोप लगाया कि एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और घटनास्थल से भाग गई।

    किरण और अनुषा को मामूली चोटें आईं, जबकि अनिता के पैर में फ्रैक्चर हो गया और उसे बीजीएस अस्पताल में सर्जरी करानी पड़ी। कन्नड़ अभिनेता की पहचान सीसीटीवी फुटेज के जरिए की गई। प्रारंभ में वाहन को अज्ञात बताया गया था और उसे एक महिला चला रही थी।

    बाद में पुलिस ने आस-पास के इलाकों से सीसीटीवी फुटेज का उपयोग करके कार का पता लगाया और पुष्टि की कि यह दिव्या सुरेश की थी। डीसीपी ट्रैफिक वेस्ट डॉ. अनूप शेट्टी ने कहा कि उन्होंने घटना में शामिल कार को जब्त कर लिया है और आगे की जांच जारी है।