कर्नाटक में प्राइवेट जेट हुआ क्रैश, टुकड़े-टुकड़े हो गया प्लेन; पायलट समेत बाल-बाल बचे दो लोग
कर्नाटक में आज रविवार दोपहर एक प्राइवेट मिनी जेट क्रैश हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस भयानक हादसे में पायलट सहित दो लोग बाल-बाल बच गए। ...और पढ़ें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक में आज रविवार, 8 फरवरी की दोपहन एक भयानक हादसा हुआ। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एक प्राइवेट मिनी जेट क्रैश हो गया है, जिसमें पायलट समेत दो लोग बाल-बाल बच गए।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह 2-सीटर प्राइवेट जेट विजयपुरा जिले के बालेश्वर तालुक के मंगलुरु गांव में क्रैश हुआ।
तीन टुकड़ों में टूट गया प्राइवेट जेट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान क्रैश होने से पहले दोनों लोग बाहर निकल गए थे। लेकिन यह हादसा इतना भयानक था कि विमान तीन टुकड़ों में टूट गया।
प्राइवेट जेट के क्रैश होने से पायलट और उसके साथ बैठे शख्स को चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह ट्रेनिंग विमान कलबुर्गी से बेलगावी जा रहा था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।