कर्नाटक में क्रिकेट खेल रहे दो बच्चों को स्कूल की ग्रिल से बांधकर चप्पलों से पीटा, हिरासत में तीन आरोपी
कर्नाटक के बागलकोट में क्रिकेट खेलते समय गेंद लगने से नाराज महिला ने दो नाबालिग लड़कों को स्कूल की ग्रिल से बांधकर पीटा। ...और पढ़ें
-1782148286918_m.webp)
क्रिकेट खेल रहे बच्चों को मिली सजा (जागरण)
HighLights
क्रिकेट गेंद लगने पर बच्चों को ग्रिल से बांधा।
दो नाबालिगों को चप्पलों और हाथों से पीटा गया।
बागलकोट पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया।
डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक के बागलकोट जिले से बच्चों के साथ दुर्व्यवहार का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां क्रिकेट खेलते समय गेंद गलती से एक महिला को लग जाने पर दो नाबालिग लड़कों को कथित तौर पर स्कूल की ग्रिल से रस्सी से बांधकर चप्पलों और हाथों से पीटा गया। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार सुबह करीब 11 बजे बागलकोट जिले के बादामी तालुक स्थित नरेनूर लांबाणी टांडा-01 के सरकारी कन्नड़ प्राथमिक विद्यालय परिसर में हुई।
नाबालिग बच्चों को स्कूल की ग्रिल से बांधा
रविवार को अवकाश होने के कारण कुछ बच्चे स्कूल परिसर में क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान खेलते समय गेंद पास में रहने वाली एक महिला को लग गई।
बागलकोट के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ गोयल ने बताया कि शिकायत के अनुसार गेंद लगने से नाराज महिला ने बच्चों को अपशब्द कहे और अन्य लोगों को उन्हें सजा देने के लिए उकसाया। इसके बाद कुछ लोगों ने दो बच्चों को स्कूल परिसर की लोहे की ग्रिल से रस्सी के सहारे बांध दिया और उनके साथ मारपीट की।
बताया गया है कि स्थानीय बुजुर्गों के हस्तक्षेप के बाद बच्चों को छुड़ाया गया। घायल बच्चों की पहचान 14 वर्षीय प्रज्वल और 12 वर्षीय सुशांत के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने इस मामले में रेणुका गोपाल लमानी, बसवराज गोपाल लमानी और अभि शिवप्पा लमानी को हिरासत में लिया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
खबरें और भी
एसपी सिद्धार्थ गोयल ने कहा कि बच्चों के खिलाफ हिंसा, डराने-धमकाने या किसी भी प्रकार की अवैध सजा को कानून के तहत गंभीरता से लिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- चोरी हुए वाहन के बीमा क्लेम पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, फाइनेंसर को नहीं मिलेगा लाभ