Karwa Chauth Moon Timings 2025: करवा चौथ पर आज आपके शहर में कितने बजे दिखेगा चांद? पढ़ें डिटेल
Karwa Chauth Moon Timings 2025: आज करवा चौथ का व्रत है। सुहागिनें सूर्योदय से रात तक भूखी-प्यासी रहकर पति की दीर्घायु की कामना करती हैं। करवा चौथ के दिन चांद निकलने का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस साल करवा चौथ पर चांद निकलने का समय रात के 8 बजकर 14 मिनट पर माना जा रहा है। हालांकि, भारत के अलग-अलग शहरों में विभिन्न समय पर चांद दिखाई देगा।

किस शहर में कितने बजे होगा चांद का दीदार? (फोटो- जागरण ग्राफिक्स)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Moonrise Time Time Today: विवाहित महिलाएं आज करवा चौथ का व्रत कर रही हैं। हिंदू धर्म में करवा चौथ के व्रत का अपना एक अलग महत्व है। करवा चौथ के दिन सूर्योदय से लेकर चांद के निकलने तक बिना अन्न जल के अपने पति की दीर्घायु की कामना करती हैं, इसके बाद रात में चांद का दर्शन करने के साथ ही व्रत को समाप्त करती हैं और अन्न-जल ग्रहण करती हैं। इस व्रत को काफी कठिन व्रत भी माना जाता है।
यही वजह है कि आज के इस खास दिन पर चांद के निकलने का बेसब्री से इंतजार रहता है। आइए आपको इस आर्टिकल में बताते हैं इस साल आपके शहर में करवा चौथ का चांद कितने बजे दिखाई देने की संभावना है।
करवा चौथ की तिथि जानिए
करवा चौथ को कर्क चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। हिंदूं पंचांग के अनुसार, ये व्रत कार्तिक माह के कृष्ण चतुर्थी को रखा जाता है। इस साल चतुर्थी तिथि 9 अक्टूबर की रात 10 बजकर 54 मिनट से लेकर 10 अक्टूबर शाम 7 बजकर 38 मिनट तक है। यही कारण है कि करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर को रखा जा रहा है।
कहां कितने बजे देखेगा चांद?
पंचांग के अनुसार, इस साल करवा चौथ पर चांद निकलने का समय रात के 8 बजकर 14 मिनट पर मानी जा रही है। हालांकि, भारत के अलग-अलग शहरों में विभिन्न समय पर चांद दिखाई देगा। आइए आपको बताते हैं आपके शहर में कितने बजे चांद के निकलने की संभावना है।
राजधानी दिल्ली में रात 8.13 बजे, गुरुग्राम में रात 8.13 बजे, गाजियाबाद में रात 8.13 बजे चांद निकलने की संभावना है। इसके अलावा नोएडा में रात 8.13 बजे, मुंबई में रात 8.55 बजे, कोलकाता में शाम 7.30 बजे, चेन्नई में रात 8.38 बजे, चंडीगढ़ में रात 8.08 बजे, लुधियाना में रात 8.11 बजे, इंदौर में रात 8.33 बजे, भोपाल में रात 8.26 बजे, जयपुर में रात 8.22 तथा रायपुर में शाम 7.43 बजे चांद के दीदार होने की प्रबल संभावना है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।