Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केरल: पत्नी के लिव-इन-पार्टनर ने की शख्स की हत्या, संपत्ति विवाद में घोंपा चाकू

    Updated: Sat, 06 Sep 2025 05:31 PM (IST)

    केरल के नादुवथूर में एक व्यक्ति श्यामसुंदर की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसकी पत्नी के लिव-इन पार्टनर धनेश ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार श्यामसुंदर और धनेश के बीच अक्सर झगड़ा होता था क्योंकि धनेश श्यामसुंदर की पत्नी और बच्चे के साथ रह रहा था। पुलिस ने धनेश को गिरफ्तार कर लिया है।

    Hero Image
    केरल: पत्नी के लिव-इन-पार्टनर ने की शख्स की हत्या

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण केरल के नादुवथूर में एक शख्स की हत्या का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। हत्या का आरोप मृतक की पत्नी के लिव-इन-पार्टनर पर लगा है। आरोप है कि उसने कथित तौर पर चाकू मारकर शख्स की हत्या कर दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान नादुवथूर के कुझिक्कट्टू जंक्शन के श्यामसुंदर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी धनेश को गिरफ्तार कर लिया है।

    पत्नी के लिव-इन-पार्टनर ने की हत्या

    पुलिस ने बताया कि मृतक श्यामसुंदर की पत्नी और बच्चा बीते चार सालों से धनेश के साथ रह रहे थे, इसी बात को लेकर धनेश और श्यामसुंदर के बीच अक्सर झगड़ा होता था।

    शुक्रवार रात करीब 10 बजे श्यामसुंदर ने आरोप लगाया कि धनेश अपनी पत्नी और बच्चे की मदद से उनकी संपत्ति हड़पने की कोशिश कर रहा है, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। पड़ोसियों ने बीच-बचाव कर धनेश को वापस भेज दिया।

    धारदार हथियार से शख्स पर किया हमला, मौत

    FIR के मुताबिक, रात करीब 11.50 बजे धनेश कथित तौर पर वापस लौटा और धारदार हथियार से श्यामसुंदर पर हमला कर दिया। हमले में घायल श्यामसुंदर को पड़ोसियों ने तुरंत ही नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां तड़के उसकी मौत हो गई।

    पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 332 (ए) और 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

    यह भी पढ़ें- Kanpur News: जिसे पाला पोसा... वह बेटा बना कातिल, मां को ईंट से कूचकर मार डाला