Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोल्हापुर हिंसा मामले में 200 लोगों पर केस दर्ज, 31 की हुई पहचान; दो गुटों में जमकर हुए थे पथराव

    Updated: Mon, 25 Aug 2025 04:00 AM (IST)

    महाराष्ट्र के कोल्हापुर शहर में हिंसा और आगजनी के मामले में पुलिस ने 200 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से 31 लोगों की पहचान हुई है जिन पर हिंसा में शामिल होने का आरोप है। पुलिस के अनुसार एक फुटबॉल क्लब के स्थापना दिवस पर बैनर लगाने को लेकर विवाद हुआ था।

    Hero Image
    31 लोगों की पहचान की गई है जो कथित तौर पर हिंसा में शामिल थे (फोटो: पीटीआई)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के कोल्हापुर शहर में हुई हिंसा और आगजनी मामले में पुलिस ने 200 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर इनमें से 31 लोगों की पहचान की है जो कथित तौर पर हिंसा में शामिल थे। अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने कहा कि सिद्धार्थ नगर इलाके में भारत तरुण मंडल के फुटबॉल क्लब ने शुक्रवार रात स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया था। इसके सदस्यों ने बैनर और लाउडस्पीकर लगाए थे। कुछ निवासियों ने बैनर लगाने पर यह कहकर आपत्ति जताई कि इससे यातायात प्रभावित हो रहा है।

    दो गुटों में हुए थे पथराव

    इन लोगों ने पुलिस से संपर्क किया जिसके कारण लाउडस्पीकर जब्त कर लिया गया और बैनर हटा दिए गए। पुलिस अधिकारी ने कहा, इसके बाद शाम को दो गुटों ने एक-दूसरे पर पथराव किया। वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया और आग लगा दी, जिससे 10 लोग घायल हो गए।

    इसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस ने 200 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 31 लोगों की पहचान की है और उनके नाम प्राथमिकी में दर्ज कर लिए हैं। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

    (न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

    यह भी पढ़ें- करनाल में देवर ने घर में घुसकर भाभी पर किया जानलेवा हमला, ईंट से मारकर फोड़ा सिर; केस दर्ज