लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ अगले आर्मी चीफ होंगे, दो महीने पहले उप सेना प्रमुख बने थे
भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को भारतीय सेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया है। वे जनरल उपेंद्र द्विवेदी का स्थान लेंगे। ...और पढ़ें

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे नए सेना प्रमुख।
HighLights
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को अगला सेना प्रमुख नियुक्त किया गया।
31 अगस्त 2028 तक रहेगा कार्यकाल
धीरज सेठ जनरल उपेंद्र द्विवेदी का स्थान ग्रहण करेंगे।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ (Lt. Gen. Dhiraj Seth ) को अगला सेना प्रमुख नियुक्त किया है। सेठ अभी उप सेना प्रमुख के पद पर तैनात हैं। उन्होंने दो महीने पहले, 1 अप्रैल को यह पद संभाला था।
उप सेना प्रमुख धीरज सेठ के करीब 40 साल का सैन्य अनुभव है। उन्होंने रेगिस्तान, जम्मू-कश्मीर और पश्चिम मोर्चे सहित कई संवेदनशील जगहों पर कमान संभाली है।
31 अगस्त 2028 तक रहेगा कार्यकाल
जनरल के स्थायी रैंक से साथ लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ 30 जून को पदभार ग्रहण करेंगे। उनका कार्यकाल 31 अगस्त 2028 तक रहेगा।
40 साल का सैन्य अनुभव
धीरज सेठ दक्षिणी-पश्चिमी कमान और दक्षिणी कमान के जीओसी-इन-सी भी रह चुके हैं। वे पश्चिमी मोर्चे पर दो ऑपरेशनल कमानों की नेतृत्व करने वाले चुनिंदा अधिकारियों में शामिल हैं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र मिशन (अंगोला), सेना मुख्यालय और क्षमता विकास से जुड़े कई अहम पदों पर भी काम किया है।
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को उनकी विशिष्ठ सेवा के लिए परम विशिष्ठ सेवा मेडल (PVSM), उत्तम युद्ध सेवा मेडल (UYSM) और अति विशिष्ठ सेवा मेडल (AVSM) से सम्मानित किया जा चुका है।
यह भी पढ़ें- असम के जोरहाट में वायुसेना का AN-32 विमान क्रैश, देश के पांच जवान बलिदान; को-पायलट सुरक्षित