Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेघालय की कोयला खदान में धमाका, 18 मजदूरों की मौत; एक घायल

    Updated: Thu, 05 Feb 2026 10:43 PM (IST)

    मेघालय के ताशखाई इलाके में स्थित एक कोयला खदान में हुए भीषण धमाके में कम से कम 18 मजदूरों की मौत हो गई वहीं एक घायल है। इस दुखद हादसे के बाद स्थानीय प ...और पढ़ें

    स्मार्ट व्यू- पूरी खबर, कम शब्दों में

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मेघालय के ताशखाई इलाके में स्थित एक कोयला खदान में बड़ा धमाका हुआ है। इस हादसे में कम से कम 18 मजदूरों की मौत हो गई वहीं एक घायल बताया जा रहा है। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

    राहत व बचाव कार्य शुरू

    आशंका जताई जा रही है कि मृतकों में शामिल सभी मजदूर असम के रहने वाले थे, हालांकि प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि की प्रक्रिया जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही मेघालय की पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया है। खदान के अंदर फंसे अन्य मजदूरों की तलाश के लिए सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

    बचाव कार्य के दौरान किसी तरह की बाधा न हो, इसके लिए प्रशासन ने आसपास के इलाके को घेरकर सुरक्षा बढ़ा दी है। अधिकारियों ने कहा कि धमाका कैसे हुआ, इसका पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

    कैसे हुआ धमाका?

    शुरुआती तौर पर खदान में गैस रिसाव या तकनीकी खामी को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि, जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट कारण का पता चल पाएगा।

    बंगाल बजट: चुनाव से पहले ममता का मास्टर स्ट्रोक, महिलाओं, युवाओं और सरकारी कर्मचारियों के लिए कई बड़ी घोषणाएं